25.3 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीतिकैलाश गहलोत के पास थी कई अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी, अब कौन...

कैलाश गहलोत के पास थी कई अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी, अब कौन संभालेगा इसे

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता कैलाश गहलोत ने मंत्री पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वो आतिशी सरकार में परिवहन मंत्री थे। इसके अलावा गहलोत के पास प्रशासनिक सुधार, सूचना एवं प्रौद्योगिकी, गृह, महिला और बाल विकास मंत्रालय भी था। गहलोत के इस्तीफे के बाद उनके सभी मंत्रालयों को अब दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी संभालेंगी।

आतिशी संभालेंगी गहलोत के सभी विभाग
दिल्ली मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, कैलाश गहलोत द्वारा संभाले जा रहे सभी विभाग सीएम आतिशी के पास ही रहेंगे। एलजी वीके सक्सेना को प्रस्ताव भेजा गया है। दिल्ली के परिवहन, प्रशासनिक सुधार, सूचना एवं प्रौद्योगिकी, गृह और महिला एवं बाल विकास मंत्री कैलाश गहलोत ने आज मंत्रिपरिषद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

2013 में आम आदमी पार्टी से जुड़े
कैलाश गहलोत 2013 से ही आम आदमी पार्टी के साथ जुड़े हुए थे। वो पहली बार 2015 में नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर विधायक बने थे। अरविंद केजरीवाल ने उन्हें अपनी कैबिनेट में शामिल किया और उन्हें परिवहन मंत्रालय की जिम्मेदारी दी। गहलोत को अरविंद केजरीवाल का खास माना जाता था। कैलाश एक जाट नेता हैं और उनके पार्टी छोड़ने से आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका मिला है।

केजरीवाल पर लगाए आरोप
गहलोत ने रविवार को आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया। उन्होंने अपने पत्र में कैलाश गहलोत ने केजरीवाल द्वारा उपयोग में लिए गए मुख्यमंत्री आवास को ‘शीशमहल’ कहा। गहलोत ने दिल्ली सरकार के कामकाज पर भी सवाल उठाए। उन्होंने संदेह जताया कि दिल्ली सरकार के इस रवैए से दिल्ली का विकास नहीं हो सकेगा। उन्होंने आरोप लगाया की बतौर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जिस बंगले में रहे उस ‘शीशमहल’ पर विवाद है। गौरतलब है मुख्यमंत्री आवास की साज सजा पर करोड़ों रुपए खर्च करने का आरोप लगता रहा है। सरकारी आवास पर अब अरविंद केजरीवाल की पार्टी के ही वरिष्ठ नेता लग्जरी खर्च का आरोप लगा रहे हैं।

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...