28.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeखेलसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: ऐसा गजब मैच, रोमांच की सारी हदें पार,...

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: ऐसा गजब मैच, रोमांच की सारी हदें पार, सुपर ओवर में पंजाब ने कोहराम मचा दिया

Published on

राजकोट

सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में पंजाब और मिजोरम के बीच हुए मैच में रोमांच की सारी हदें पार हुई है। दोनों टीमों के बीच खेला गया मुकाबला टाई पर समाप्त हुआ, जिसके बाद सुपर ओवर में नतीजा निकाला गया। हालांकि, सुपर ओवर के खेल में पंजाब की टीम ने बाजी मार ली, लेकिन मिजोरम ने अपने दमदार खेल से सितारों से सजी पंजाब की हालत खराब कर करके रख दी।

मुकाबले में मिजोरम की टीम को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला था। मिजोरम ने शानदार फॉर्म में चल रहे अग्नी चोपड़ा और मोहित जांगड़ा के अर्धशतकीय पारी की मदद से निर्धारित 20 ओवर के खेल में 5 विकेट के नुकसान पर 176 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में पंजाब की टीम ने भी जैसे-तैसे 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 176 रन बनाकर स्कोर को बराबर कर दिया।

सुपर ओवर में पंजाब ने मारी बाजी
स्कोर की बराबरी के बाद सुपर ओवर में पंजाब की टीम को पहले बल्लेबाजी का मौका था। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 गेंद में 15 रन बनाए थे। ऐसे में मिजोरम के लिए सुपर ओवर के 6 गेंद में 16 रन बनाने थे। हालांकि, पंजाब सुपर ओवर को शानदार तरीके से डिफेंड किया और मिजोरम को सिर्फ 7 रन बनाने दिया। इस दौरान मिजोरम ने अपने 1 विकेट गंवाए। इस तरह सुपर ओवर के रोमांच में पंजाब ने मिजोरम को हरा दिया।

प्रभसिमरन सिंह ने बचाई पंजाब की इज्जत
मिजोरम के खिलाफ इस मुकाबले में विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने अपनी दमदार बैटिंग से पंजाब की इज्जत बचा ली। प्रभसिमरन सिंह अगर पंजाब के लिए क्रीज पर टिक कर बल्लेबाजी नहीं करते तो शायद पंजाब पंजाब मैच को टाई नहीं करा पाती और सुपर में नतीजा उनके पक्ष में नहीं जाता था। पंजाब के लिए बल्लेबाजी में प्रभसिमरन सिंह ने 39 गेंद में 45 रन बनाए जबकि नमन धीर ने भी 41 रनों का अहम योगदान दिया।

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...