19.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorized'तारक मेहता...' के असित मोदी ने पलक सिधवानी के आरोपों पर तोड़ी...

‘तारक मेहता…’ के असित मोदी ने पलक सिधवानी के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- वो मेरी बेटी जैसी है, दुख होता है

Published on

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ सीरियल लंबे समय से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है, लेकिन ये पिछले कई महीनों से विवादों के कारण भी खूब सुर्खियों में रहा। कई पुराने एक्टर्स ने शो को अलविदा कह दिया। कई ने तो प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी पर गंभीर आरोप भी लगाए। इनमें पलक सिधवानी भी शामिल हैं। अब उनके इल्जामों पर असित ने रिएक्ट किया है।

पलक सिधवानी ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में सोनू का किरदार निभआती थीं। उनके खिलाफ कॉन्ट्रैक्ट को तोड़ने का आरोप लगाया गया था, जिसके बाद एक्ट्रेस ने चौंकाने वाले दावे किए थे। उन्होंने निर्माताओं पर मानसिक उत्पीड़न और पेमेंट नहीं करने का इल्जाम लगाया था।

असित ने पलक के आरोपों पर दिया रिएक्शन
पलक सिधवानी के दावों पर अब Asit Kumar Modi ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि पलक उनकी बेटी जैसी हैं। उन्होंने तर्क दिया कि शो के खिलाफ चौंकाने वाले आरोप लगाने के बाद वो बहुत दुखी हैं। ये भी स्पष्ट किया कि उन्हें पलक से कोई शिकायत नहीं है।

असित ने कहा- पलक बेटी जैसी है
असित मोदी ने हमारे सहयोगी ईटाइम्स से कहा, ‘जब भी कोई एक्टर मेरा शो छोड़ता है तो मैं इमोशनल हो जाता हूं, क्योंकि मैं उन्हें अपने परिवार का हिस्सा मानता हूं। पलक के जाने से मुझे वाकई बहुत दुख हुआ, क्योंकि मैं उसे बेटी की तरह मानता हूं और हमेशा उसका ख्याल रखता हूं। ‘तारक…’ का हिस्सा रहे और मेरे साथ काम करने वाले सभी एक्टर मेरे लिए खास हैं। अगर कोई मेरे खिलाफ बोलता भी है तो मैं उसके खिलाफ नहीं बोलता। मेरा लक्ष्य एक ऐसा शो बनाना है, जो पॉजिटिविटी और खुशी फैलाए, इसलिए मैं खुद को दुख या शिकायतों से दूर नहीं रख सकता।’

इन आरोपों से असित को हुआ दुख
असित मोदी ने आगे बताया कि वे पलक के आरोपों से कानूनी तौर पर निपट रहे हैं और उन्होंने उन दावों का खंडन किया कि सेट पर माहौल दुश्मनी भरा है। वो कहते हैं, ‘जहां तक पलक की घटना का सवाल है, चीजों को कानूनी तौर पर निपटाया जा रहा है। हमें सेट पर अनुशासन बनाए रखना होता है। अगर आप पहले से ही किसी संगठन के साथ काम कर रहे हैं, तो क्या आपको अन्य काम करने की भी अनुमति होगी, है न? इसी तरह, हमारे पास भी कुछ नियम हैं, क्योंकि हमें हर महीने 26 एपिसोड शूट करने होते हैं। हर कोई TMKOC पर पूरे दिल और खुशी से काम करता है। जब कोई छोड़ता है और ऐसे आरोप लगाता है तो मुझे दुख होता है।’

असित कुमार मोदी ने कही ये बात
उन्होंने फिर से कहा, ‘जब आप किसी शो में 5-10 साल बिताते हैं, परिवार बनते हैं और एक-दूसरे के घरवालों को जानते हैं तो उसके बाद इस तरह के बयान देना सही या उचित नहीं लगता है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...