19.6 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्य'इतना खाना हमारे पास है कि 2-3 बारात को खिला सकते...', एकतरफा...

‘इतना खाना हमारे पास है कि 2-3 बारात को खिला सकते…’, एकतरफा कार्रवाई पर बोले प्रदर्शन कर रहे छात्र

Published on

लखनऊ,

लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों ने बारात घर में हुई मारपीट की घटना के बाद जोरदार प्रदर्शन किया. उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाया कि इस मामले में केवल छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जबकि बारातियों की ओर से हुई हिंसा पर कोई कदम नहीं उठाया गया. छात्रों का कहना है कि वे इस एकतरफा कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं करेंगे.

जानकारी के मुताबिक, छात्रों ने दावा किया कि घटना के समय वे मौके पर मौजूद थे और खाना खाने की बात पूरी तरह से गलत है. एक छात्र ने कहा, हमारे पास हॉस्टल में इतना खाना है कि दो-तीन बारातों को खिला सकते हैं. हम भूखे नहीं हैं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बारातियों की ओर से बम और हथगोले चलाए गए, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई और न ही उनके वीडियो वायरल किए गए.

छात्रों के खिलाफ की गई कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो
इसके अलावा छात्रों ने कहा कि बारातियों की ओर से हुई हिंसा पर कार्रवाई की जाए. घटना से जुड़े सभी वीडियो सार्वजनिक किए जाएं. छात्रों के खिलाफ की गई कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो. वहीं, प्रदर्शनकारी छात्रों ने अपने एक साथी की तस्वीरें भी दिखाईं, जो इस हिंसा में बुरी तरह घायल हुआ था. छात्रों का कहना है कि उनके साथी को निर्दयता से मारा गया और यह अस्वीकार्य है.

साथी को न्याय दिलाने के लिए सख्त कदम उठाएंगे
साथ ही उन्होंने कहा कि उनके विश्वविद्यालय से डॉक्टर, इंजीनियर और नेता निकले हैं. लेकिन उन्हें ‘गुंडा’ करार देना गलत है. वहीं, छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि बारातियों के खिलाफ भी कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे. उन्होंने कहा कि वे विश्वविद्यालय प्रशासन का घेराव करेंगे और अपने साथी को न्याय दिलाने के लिए सख्त कदम उठाएंगे.

शादी में खाने पहुंचे छात्रों को टोका तो बारातियों से हुई मारपीट
बता दें कि लखनऊ विश्वविद्यालय के कुछ छात्र एक शादी में बिना बुलाए दावत में पहुंचे और रोके जाने पर बारातियों से मारपीट की और बम और गोली से हमला भी किया था. जानकारी के अनुसार, रामाधीन मैरिज हॉल में आयोजित एक शादी समारोह में कुछ छात्र फ्री में खाना खाने पहुंचे थे. जब बारातियों ने उन्हें पहचाना, तो उन्होंने छात्रों को पीटना शुरू कर दिया. जिसके बाद आरोप है छात्रों ने बम और गोली भी चलाई. वहीं, अब छात्रों ने निष्पक्ष जांच और बारातियों पर कार्रवाई की मांग की है.

Latest articles

ई-अटेंडेंस को लेकर शिक्षकों ने उठाए सवाल, स्थानांतरण नीति में 90 प्रतिशत उपस्थिति की शर्त पर पुनर्विचार की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों के साथ कथित तौर पर दोहरा...

मुनाफे का लालच देकर पेट्रोल पंप सुपरवाइजर से 6.30 लाख की ठगी, तीन आरोपियों पर मामला दर्ज

भोपाल। राजधानी के सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र में मुनाफे का झांसा देकर 6.30 लाख...

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

More like this

71 साल की उम्र में बने चार्टर्ड अकाउंटेंट, ताराचंद अग्रवाल ने पेश की मिसाल

राजस्थान। उम्र केवल एक संख्या है और यदि लक्ष्य हासिल करने का जज्बा हो...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...