20.1 C
London
Wednesday, July 2, 2025
Homeखेलयशस्वी जायसवाल मैच की पहली गेंद पर आउट, मिचेल स्टार्क ने कपिल...

यशस्वी जायसवाल मैच की पहली गेंद पर आउट, मिचेल स्टार्क ने कपिल देव-रिचर्ड हेडली को छोड़ा पीछे

Published on

नई दिल्ली

भारत-ऑस्ट्रेलिया पिंक बॉल टेस्ट की शुरुआत यशस्वी जायसवाल के विकेट से हुई। मिचेल स्टार्क ने शुक्रवार (6 दिसंबर) को पहली ही गेंद पर बाएं हाथ के ओपनर बल्लेबाज एलबीडब्ल्यू कर दिया। जायसवाल ने पर्थ में खेले गए पिछले टेस्ट में ऐसा प्रदर्शन किया था कि किसी को यह उम्मीद नहीं थी कि भारत की शुरुआत ऐसी होगी। स्टार्क ने ऐसा करके दिग्गज कपिल देव और रिचर्ड हेडली जैसे खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने तीसरी बार मैच की पहली गेंद पर विकेट लिया।

जायसवाल ने रिव्यू न लेने का अच्छा फैसला किया
मिचेल स्टार्क ने 140.4 किलोमीटर प्रतिघंटे से गेंद की। ओवर द विकेट ऊपर पिच हुई गेंद देरी स्विंग हुई। यशस्वी जायसवाल ने फ्लिक करने की कोशिश की। गेंद पैड पर लगी। बॉल ट्रैकिंग से पता चला कि गेंद लेग स्टंप प पर पिच हुई। जायसवाल ने केएल राहुल से बात की और रिव्यू नहीं लेने का अच्छा फैसला किया। जायसवाल ने पर्थ में 161 रन की शानदार पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने स्टार्क से कहा था, “तुम बहुत धीमी गेंदबाजी कर रहे हो।” स्टार्क ने इस मैच में पहली ही गेंद पर आउट करके बदला लिया।

पेड्रो कॉलिंस बराबरी की
मिचेल स्टार्क ने तीसरी बार टेस्ट मैच की पहली गेंद पर विकेट लिया। रिचर्ड हैडली, ज्योफ अर्नाल्ड, कपिल देव और सुरंगा लकमल ने दो-दो बार ऐसा किया। मिचेल स्टार्क के अलावा वेस्टइंडीज के पेड्रो कॉलिंस ने 3 बार ऐसा किया है। जायसवाल के बाद शुभमन गिल क्रीज पर उतरे। उन्होंने स्टार्क को लगातार 2 चौके लगाए।

केएल राहुल को मिला जीवनदान
यशस्वी जायसावल के साथ ओपनिंग करने उतरे केएल राहुल ने खाता खोलने के लिए 21 गेंद लिए। उन्हें जीवनदान भी मिला। स्कॉट बोलैंड ने उन्हें अपने स्पेल की पहली ही गेंद पर आउट कर दिया था। राहुल का विकेट के पीछे एलेक्स कैरी ने कैच लपक लिया था। नोबॉल के कारण राहुल बच गए। भारतीय टीम ने प्लेइंग 11 में 3 बदलाव किए। रोहित शर्मा की वापसी हुई, लेकिन उनका बैटिंग पोजिशन बदला। वह फिर मिडिल ऑर्डर में खेलते दिखेंगे।

Latest articles

बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष

भोपालबैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष,बैतूल विधायक हेमंत विजय खंडेलवाल...

भेल में प्रशासनिक फेरबदल 

भेलभेल भोपाल यूनिट में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है l विभागों में फेरबदल...

Fatty Liver Causes: फैटी लीवर से बचना है तो इन चीज़ों से करें परहेज़ हकीम सुलेमान ख़ान के ख़ास नुस्ख़े

Fatty Liver Causes: लिवर की बीमारियों के पीछे सबसे बड़ा कारण हमारी खराब लाइफस्टाइल...

More like this

Asia Cup 2025: पहलगाम हमले के बाद भी होगा एशिया कप भारत-पाक भिड़ंत सितंबर में UAE में होंगे सभी मुक़ाबले

Asia Cup 2025:पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के संबंध और बिगड़...

T20 Cricket Rule:T20 क्रिकेट में अब बदलेंगे पावरप्ले के नियम! ICC का बड़ा बदलाव जुलाई से लागू

T20 Cricket Rule: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने T20 क्रिकेट में पावरप्ले के नियमों...

बुमराह को लेकर गंभीर का बड़ा अपडेट फैन्स को लगा झटका

बुमराह को लेकर गंभीर का बड़ा अपडेट फैन्स को लगा झटका,हेडिंग्ले में मिली करारी...