9.5 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeकिसान आंदोलन का साइड इफेक्ट, एशिया के सबसे बड़े कपड़ा बाजार में...

किसान आंदोलन का साइड इफेक्ट, एशिया के सबसे बड़े कपड़ा बाजार में कारोबार ठप

Published on

नई दिल्ली,

किसान आंदोलन- 2 का असर अब कारोबार पर दिखने लगा है. क्योंकि कई जगहों पर किसान मुख्य मार्ग पर अपनी मांगों को लेकर बैठे हैं. सड़क बंद होने की वजह से आम आदमी के साथ-साथ व्यापारियों को भी परेशानी हो रही है. अब इस आंदोलन का असर जनता की जेब पर भी पड़ने लग गया है.

अंबाला शहर स्थित एशिया की सबसे बड़े कपड़ा बाजार तक व्यापारी नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे वहां के कारोबारियों को हर दिन तगड़ा नुकसान हो रहा है. व्यापारियों का कहना है कि रोजाना उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है, ऑनलाइन पेमेंट नहीं चल रही और रास्ते बंद होने की वजह से पंजाब, हिमाचल और हरियाणा के कई जिलों से ग्राहक नहीं आ पा रहे हैं.

अंबाला कपड़ा मार्केट में सन्नाटा
दरअसल MSP गारंटी कानून को लेकर किसानों का अंबाला के पास शंभू टोल प्लाजा पर प्रदर्शन जारी है, इससे टोल का रास्ता पूरी तरह से बंद कर दिया गया है, इसका खामियाजा जनता भुगत रही है. हर वर्ग पर अब इस आंदोलन का असर देखने को मिल रहा है.

बता दें, अंबाला के कपड़ा बाजार में ज्यादातर ग्राहक पंजाब, हिमाचल और हरियाणा के जिलों से आते हैं और रास्ते बंद होने की वजह से ग्राहक नहीं पहुंच पा रहे हैं. इस बारे में व्यापारियों ने बताया कि उन्हें इन दिनों भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है, रास्ते बंद होने की वजह से नया माल नहीं आ रहा है और ना ही ग्राहक आ रहे हैं.

स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग
इस बीच व्यापारियों ने सरकार से अपील की है कि किसानों की जायज मांगों को पूरा कर इस आंदोलन को जल्द खत्म करवाया जाए. किसान मोर्चा का कहना है कि स्वामीनाथन आयोग ने 2006 में अपनी रिपोर्ट में केंद्र सरकार को C2+50% के आधार पर एमएसपी देने का सुझाव दिया था. स्वामीनाथन ने अपनी रिपोर्ट में देश में खाद्य और न्यूट्रिशन सिक्योरिटी के लिए रणनीति बनाने की सिफारिश की थी.

वहीं एमएसपी की कानूनी गारंटी पर रविवार को चंडीगढ़ में किसान नेताओं और तीन केंद्रीय मंत्रियों के बीच चौथे दौर की बैठक हुई थी. संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्र सरकार के एमएसपी के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है. केंद्र सरकार की तरफ से कथित रूप से एमएसपी पर पांच साल के कॉन्ट्रेक्ट का प्रस्ताव दिया गया है.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...