4.6 C
London
Wednesday, December 3, 2025
Homeभेल न्यूज़विधायक की चलेगी गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्षों के चयन में,...

विधायक की चलेगी गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्षों के चयन में, रायशुमारी पूरी, जल्द होगी घोषणा

Published on

भेल भोपाल।

वर्ष—2019 के बाद गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में छह मंडल अध्यक्षों का चयन होना है। इस बार भी क्षेत्रीय विधायक की पसंद के मंडल अध्यक्षों को यह पद दिया जाए। खबर है कि कुछ मंडल अध्यक्षों को बदला जा सकता है। वर्तमान में किस मंडल अध्यक्ष की छवि कैसी रही इस बात को क्षेत्रीय विधायक और आम जनता भलीभांति जानती है। कौन क्या था और क्या बन गया यह बात किसी से छिपी नहीं है और जो बनने जा रहे हैं उनकी छवि क्या है यह सभी जानते हैं इसलिए क्षेत्रीय विधायक को मंडल अध्यक्षों के चयन में खासा ध्यान रखना होगा।

जानकारी के मुताबिक आनंद नगर मंडल से संतोष ग्वाला—प्रतीक पाराशर, इंद्रपुरी मंडल से लवकुश यादव—राम यादव, अवधपुरी मंडल से किशन बंजारा—सुरेंद्र घोटे, भानपुर मंडल से विनोद साहू—नीलेश गौर, मिसरोद मंडल से धर्मेंद्र पाटीदार—धर्मेंद्र परिहार, साकेत नगर मंडल से प्रताप बेस—सूरज परमार आदि मंडल अध्यक्ष बनने के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि दो के अलावा तीसरा नाम भी पैनल में शामिल है, लेकिन रायशुमारी के बाद सिर्फ दो नाम तय किए गए हैं। आगे तीसरे में से किसका नाम सामने आएगा यह समय ही बताएगा। फिलहाल इस महत्वपूर्ण पद के लिए दावेदार विधायक के सामने नतमस्तक हैं। कौन बनेंगे छह मंडल अध्यक्ष इसकी तस्वीर जल्द सामने आ जाएगी। यह भी कहा जा रहा है कि इनके चयन के पूर्व चाल—चरित्र जानने की कोशिश भी जिला एवं प्रदेश स्तर के भाजपा पदाधिकारी कोशिश कर रहे हैं।

Latest articles

निगम के 5 सहायक यंत्री और 70 उप यंत्री बीएलओ के सहायक के रूप में करेंगे कार्य

भोपाल।नगर निगम के 5 सहायक यंत्री और 70 उपयंत्री बीएलओ के सहायक के रूप...

किसानों के अधिकारों की रक्षा को लेकर कांग्रेस का विधानसभा में प्रदर्शन

भोपाल।किसानों के अधिकारों की सुरक्षा और उनके हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस...

राजा भोज एयरपोर्ट फिर शामिल हुआ सर्वाधिक आवागमन वाले हवाई अड्डों में

भोपाल।राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट ने यात्रियों की संख्या में नया रिकॉर्ड बनाते हुए...

एम्स भोपाल में क्रायोफोलास्टी प्रक्रिया से कैंसर रोगी को मिली राहत

भोपाल।एम्स भोपाल के एनेस्थीसिया विभाग ने कैंसर पीड़ित एक रोगी को अत्याधुनिक क्रायोफोलास्टी प्रक्रिया...

More like this

कुमार व गुप्ता ने किया बीएचईएल में प्राचीन शिव हनुमान मंदिर के नव-निर्मित प्रवेश द्वार का लोकार्पण

भेल हरिद्वार।बीएचईएल उपनगरी के सेक्टर – 4 स्थित प्राचीन शिव हनुमान मंदिर परिसर के...

बीएचईएल भोपाल में महिला कर्मचारियों ने संगीत, नृत्य, शास्त्रीय, पॉप शानदार प्रतिभा का किया प्रदर्शन— भेल के महाप्रबंधक मानव संसाधन टीयू सिंह ने किया...

भेल भोपाल।बीएचईएल, भोपाल में कार्यरत प्रतिभाशाली महिला कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से...

भेल विक्रम स्कूल में पहुंचे भेल डायरेक्टर रामनाथन पहुंचे स्कूल— नर्सरी, केजी वन, केजी टू, कक्षाओं का किया उद्घाटन

भेल भोपाल ।पिपलानी स्थिति भेल विक्रम हायर सैकेंडरी स्कूल में नर्सरी, केजी वन, केजी...