18.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeभेल न्यूज़कुमार व गुप्ता ने किया बीएचईएल में प्राचीन शिव हनुमान मंदिर के...

कुमार व गुप्ता ने किया बीएचईएल में प्राचीन शिव हनुमान मंदिर के नव-निर्मित प्रवेश द्वार का लोकार्पण

Published on

भेल हरिद्वार।
बीएचईएल उपनगरी के सेक्टर – 4 स्थित प्राचीन शिव हनुमान मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर प्रशासन विभाग द्वारा बनाये गये इस नए प्रवेश द्वार का विधिवत लोकार्पण बीएचईएल हरिद्वार के महाप्रबंधक एवं प्रमुख रंजन कुमार ने किया । कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए रंजन कुमार ने कहा कि मंदिर परिसर में निर्मित यह द्वार केवल एक संरचना मात्र नहीं है, बल्कि यह मंदिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है । उन्होंने कहा कि बीएचईएल ने सदैव ही सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में प्रयास किया है और यह नया प्रवेश द्वार भी इसी समरसता की भावना का प्रतीक है । महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एवं संरक्षक मंदिर समिति संतोष कुमार गुप्ता ने कहा कि इस नए प्रवेश द्वार के माध्यम से, मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन का एक और विकल्प प्राप्त हुआ है ।

Read Also: IND vs SA: क्या रुतुराज होंगे बाहर? क्या पंत की होगी वापसी? दूसरे वनडे के लिए Team India की ये हो सकती है प्लेइंग-11!

उन्होंने बताया कि इस नए गेट के बनने से मंदिर परिसर सीधा मुख्य मार्ग से जुड़ गया है जिससे मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भी बढ़ोत्तरी होगी । नगर प्रशासक एवं संपदा अधिकारी संजय पंवार ने कहा कि क्षेत्र में धार्मिक, सामाजिक और सामुदायिक स्थलो के विकास के लिये भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्यों  को प्राथिमिकता दी जायेगी । साथ ही इन्होनें यह भी कहा कि यह कदम श्रद्धालुओं की सुविधा को बढ़ाने और मंदिर परिसर की समग्र व्यवस्था को बेहतर बनाने कि दिशा में महत्त्वपूर्ण सिद्ध होगा । इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारी, नगर प्रशासन विभाग के कर्मचारी, मंदिर प्रबंधन समिति के पदाधिकारी एवं क्षेत्रवासी आदि मौजूद रहे ।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

भेल श्रमिकों के सम्मान में सजी सांस्कृतिक शाम: मंत्री कृष्णा गौर और ईडी प्रदीप उपाध्याय ने सराहा

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर पिपलानी स्थित ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लॉइज यूनियन...

बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा ‘समर कूल’ थीम पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

भोपाल। बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा गत दिवस ‘समर कूल’ थीम पर आधारित एक आकर्षक...

ऐबू की अनूठी पहल: ‘एक शाम-बीएचईएल श्रमिकों के नाम’, लगातार 10वें वर्ष होगा भव्य सम्मान समारोह

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर 1 मई को ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लाइज...