7.3 C
London
Thursday, May 14, 2026
HomeखेलPAK के हीरो बने अरशद, 90M से भी लंबा भाला फेंका- नीरज...

PAK के हीरो बने अरशद, 90M से भी लंबा भाला फेंका- नीरज का रिकॉर्ड टूटा

Published on

बर्मिंघम,

पाकिस्तान के जेवलिन थ्रोअर (भाला फेंक खिलाड़ी) अरशद नदीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया है. उन्होंने वह कर दिखाया है, जो ओलंपिक गोल्ड विजेता नीरज चोपड़ा भी नहीं कर सके. अरशद ने अपने नीरज से एक कदम आगे निकलते हुए 90 मीटर से भी लंबा थ्रो किया है. दरअसल, कमर में चोट के कारण नीरज चोपड़ा ने कॉमनवेल्थ गेम्स से नाम वापस ले लिया था. ऐसे में पाकिस्तानी अरशद नदीम ने मौका लपका और गोल्ड मेडल जीत लिया. अरशद ने कॉमनवेल्थ में नीरज चोपड़ा का ही रिकॉर्ड तोड़ा है.

नदीम ने तोड़ा नीरज का रिकॉर्ड
इस पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने भी उनकी तारीफ की. उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘जिस्म टूटा हुआ था, पर हिम्मत हिमालय से भी बुलंद थी. मेरे भाई अरशद को कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीतने पर सलाम है.’ बता दें कि अरशद को चोट लगी थी, उसके बावजूद उन्होंने गोल्ड जीता.

भारत के मनु और रोहित रेस में पिछड़ गए
बता दें कि नीरज की गैरमौजूदगी में भारत के डीपी मनु और रोहित यादव मेडल के लिए रेस में थे. मगर अरशद के आगे इनकी एक नहीं चली. मनु ने बेस्ट 82.28 मीटर दूर भाला फेंका और पांचवें नंबर पर रहे. जबकि रोहित यादव 82.22 मीटर दूर भाला फेंककर छठे नंबर पर काबिज रहे. दोनों ही कोई मेडल नहीं जीत सके.

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...