5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeभोपालइंदौर में नाबालिग लड़की को किडनैप करने की कोशिश, सिपाही की सतर्कता...

इंदौर में नाबालिग लड़की को किडनैप करने की कोशिश, सिपाही की सतर्कता से पकड़े गए दो बदमाश

Published on

इंदौर,

इंदौर में दिनदहाड़े तीन बदमाश ने एक नाबालिग लड़की को किडनैप कर बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले जा रहे थे. लेकिन पुलिस की सतर्कता और लोगों की मदद से लड़की को छुड़वा लिया गया. पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनका एक साथी भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

यह घटना तिलकनगर थाना क्षेत्र के बंगाली चौराहे के पास की है. बताया जा रहा है कि लड़की बस का इंतजार कर रही तभी रिंग रोड पर बाइक लेकर तीन मनचले आए और उसका अपहरण कर लिया. घटना रविवार शाम साढ़े छह बजे खजराना चौराहे पर हुई. लेकिन पुलिस ने नाबालिग को बचा लिया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

नाबालिग लड़की का किडनैप
इस मामले पर एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि अरोपी नाबालिक को अपने साथ ले जा रहे थे. तभी लड़की ने पुलिस के जवान को इशारा किया और जवान ने आरोपियों का पीछा करना शुरू किया और दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. एक आरोपी संजय फरार हो गया. जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार
घटना के बाद पकड़े जाने पर भीड़ ने दोनों आरोपियों की पिटाई शुरू कर दी. इसके बाद में सूबेदार ब्रजराज अजनार, आरक्षक विजय और आरक्षक उधम सिंह, आरक्षक ब्रज भूषण ने दोनों बदमाशों को खजराना पुलिस चौकी लेकर पहुंचे और पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this