15.5 C
London
Thursday, June 4, 2026
HomeराजनीतिPM मोदी बोले- बचपन जीना चाहता था, दोस्तों को बुलाया... लेकिन 'तू'...

PM मोदी बोले- बचपन जीना चाहता था, दोस्तों को बुलाया… लेकिन ‘तू’ कहने वाला कोई नहीं!

Published on

किसी के बात करने के लहजे से पता चलता है कि करीबियां कितनी ज्यादा है। एक-एक शब्द बताता है कि दोस्ती कितने साल पुरानी है। हालांकि जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश में कई दफा रिश्ते पीछे छूट जाते हैं, एहसास तब होता है जब बात करने के ढंग में बदलवा महसूस होता है। शायद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कुछ ऐसा ही महसूस करते हैं।

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पॉडकास्ट में अपने बचपन और बचपन के दोस्तों की बातें शेयर की हैं। साल 2025 के पहले पॉडकास्ट में पीएम मोदी ने बहुत ही गहराई से बात की। यह भी बताया कि इतने बड़े मुकाम पर पहुंचने के बाद उन्हें किस चीज की कमी खलती है। कहा- अब कोई तू कहने वाला नहीं है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या रिश्ते में यह जरूरी है।

ऊंचाई पर पहुंचने पर भी नहीं बदला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंटरव्यू में कहा कि जब मैं मुख्यमंत्री बना तो मेरे मन में इच्छाएं जगीं। इनमें एक इच्छा यह थी कि मेरे जितने भी दोस्त थे सभी को सीएम हाउस बुलाउंगा। मैं सोचता था कि कोई यह ना सोचे की बड़ा तीसमारखाँ बन गया है। क्योंकि मैं वही हूं जो पहले था, मुझमें कोई बदलवा नहीं आया है। इसलिए मैं सबसे साथ मिलकर पहले की तरह बैठना चाहता था। हालांकि ऊंचाई पर पहुंचने के बाद अक्सर कहा जाता है कि बदल गए लेकिन खुद को पहले की तरह बनाए रखना हर किसी के लिए आसान नहीं होता है।

अब कोई तू कहने वाला बचा नहीं-PM
पीएम मोदी ने बताया कि जब मैं उनसे मिला तो कुछ को चेहरे से भी नहीं पहचान पाता था, लंबा वक्त बीतने से बहुत कुछ बदल गया था। हालांकि सभी लोग मिले तो गपशप मारकर बचपन की यादें भी ताजा कीं। लेकिन बहुत आनंद नहीं आया, क्योंकि मैं दोस्त खोज रहा था और उन्हें मुख्यमंत्री नजर आ रहा था। तो खाई पटी नहीं और मेरी जिंदगी में कोई तू कहने वाला बचा नहीं। दोस्त आज भी संपर्क में है लेकिन सम्मान से बात करते हैं।

रिश्तों में क्यों आती हैं दूरियां
जैसे-जैसे एक शख्स आगे बढ़ता जाता है रिश्ते आपने आप पीछे छूटते जाते हैं। और, जब बात किसी बड़े पद की होती है तब कई दफा अपने ही लोग समझदारी में भी दूर हो जाते हैं। ताकि उनकी वजह से ऊंचे पद पर बैठे इंसान पर किसी तरह की ऊंगली ना उठे। दोस्ती यारी में की गई बातों का कुछ और मतलब ना निकाल लिया जाए, इसलिए दोनों ही पक्ष एक बाउंड्री बना लेते हैं। और, ऐसा सिर्फ दोस्ती ही नहीं बल्कि हर एक रिश्ते में देखने को मिलता है।

क्या तू कहने से मिलता अपनापन
अब अगर, बात तू कहने वाले की हो तो अक्सर हम उन लोगों से खुलकर और सहज होकर बात करते हैं जिनके साथ कंफर्टेबल होते हैं। यहां हमें किसी भी बात की चिंता नहीं होती है कि कैसे बात करना, कौनसा शब्द कहना चाहिए और नहीं। तभी बिंदास होकर तू कहकर भी बात कर पाते हैं। सम्मान करने के बारे में सोचना ही नहीं पड़ता। और, जहां बिना-सोचे समझने बात की जाती है वह रिश्ते बहुत ही अनमोल माने जाते हैं। तभी, शायद पीएम को इस बात का अफसास है।

Latest articles

ईडी की बड़ी कार्रवाई: पूर्व ईएनसी गोविंद मेहरा और आबकारी अधिकारी भदौरिया की 85.45 करोड़ की संपत्ति कुर्क

भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मप्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी डिजिटल और...

एम्स भोपाल में दुर्लभ सर्जरी सफल, एक ही ऑपरेशन में दो अलग-अलग कैंसर को किया खत्म

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के डॉक्टरों ने जटिल कैंसर उपचार के...

भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर फिर नोटिस कार्रवाई, तीन साल में 300 एफआईआर के बावजूद नहीं हुई एक भी गिरफ्तारी

भोपाल। भोपाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासनिक और नगर निगम की कार्रवाई एक...

एनएचएम के 32 हजार संविदा कर्मचारी हड़ताल पर, 8 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी

भोपाल। मप्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत करीब 32 हजार संविदा...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...