19.6 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र: शादी का झांसा देकर प्रेमिका से चार साल तक बलात्कार, आरोपी...

महाराष्ट्र: शादी का झांसा देकर प्रेमिका से चार साल तक बलात्कार, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Published on

कल्याण

महाराष्ट्र के ठाणे के कल्याण में एक महिला से शादी का झूठा वादा करके चार साल तक बलात्कार करने की घटना सामने आई थी. पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है. इस मामले की जांच की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, आरोपी तमिलनाडु का निवासी है. वो जहाज निर्माण के पेशे से जुड़ी पीड़िता से साल 2020 में मिला था. इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई. आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिया.

पुलिस को मिली शिकायत में पीड़िता का आरोप है कि उसके कथित प्रेमी ने फरवरी 2020 से नवंबर 2024 तक कई मौकों पर उसके साथ बलात्कार किया. पुलिस ने महिला की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376(2)(एन) (बलात्कार) के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

बताते चलें कि पिछले महीने दिसंबर में महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर में बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई थी. यहां एक पिता ने अपनी ही सौतेली बेटी को अपने हवस का शिकार बना डाला. ऐसे उसने कई बार किया.

इसके साथ ही उसे डराने के लिए जान से मारने की धमकी भी देता रहा. उसकी हरकतों से तंग पीड़िता ने थाने जाकर उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी. पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता ठाणे जिले के भिवंडी शहर के शांति नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी.

पीड़िता ने बताया कि उसके 34 वर्षीय सौतेले पिता ने पहली बार साल 2022 में उसका बलात्कार किया था. इसके बाद वो जब भी मौका देखता उसकी अस्मत लूट लेता था. 25 नवंबर को उसकी मां घर से बाहर गई, तो उसने एक बार फिर उसके साथ रेप किया. उसे जान से मारने की धमकी भी दी.

पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 (बलात्कार), 64 (2) (एम) (महिला से बार-बार बलात्कार) और 65 (1) (कुछ मामलों में बलात्कार) के साथ-साथ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था.

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

71 साल की उम्र में बने चार्टर्ड अकाउंटेंट, ताराचंद अग्रवाल ने पेश की मिसाल

राजस्थान। उम्र केवल एक संख्या है और यदि लक्ष्य हासिल करने का जज्बा हो...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...