32.5 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeखेलपैसा-प्रॉपर्टी और... योगराज सिंह का एक और बड़ा खुलासा, बताया लड़कियां क्यों...

पैसा-प्रॉपर्टी और… योगराज सिंह का एक और बड़ा खुलासा, बताया लड़कियां क्यों करती थी उन्हें फॉलो

Published on

नई दिल्ली

पूर्व भारतीय क्रिकेटर योगराज सिंह एक बार फिर अपने विवादित बयानों के चलते चर्चा में बने हुए हैं। वह हाल ही में यूट्यूबर समदीश भाटिया के पॉडकास्ट पर नजर आए। उन्होंने उस पॉडकास्ट पर अपनी लव लाइफ के बारे में भी बात की। दिग्गज भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने कहा कि लड़कियां उन्हें उनकी प्रॉपर्टी, पैसा और हेंडसमनेस के लिए फॉलो करती थी। जब इस मामले को होस्ट ने थोड़ा विस्तार से बताने के लिए कहा तो उन्होंने (योगराज सिंह) बताया कि उन्हें किस तरह की लड़कियां अपनी जिंदगी में चाहिए थी।

मुझे लगता था कि मेरी पत्नी कार चलाना जानती होगी…
योगराज ने सदीश भाटिया को इंटरव्यू देते हुए कहा, ‘मुझे लगा था कि मेरी पत्नी कार चलाना जानती होगी, मेरी तरह कपड़े पहनती होगी और एक ही वार्डरोब साझा करेगी। और, हम एक सेकंड के लिए भी अलग नहीं होते।’ उन्होंने आगे कहा कि चीजें अलग हो सकती थीं अगर उनका झुकाव क्रिकेट की ओर नहीं होता।

कपिल देव को लेकर योगराज सिंह ने दिया चौंकाने वाला बयान
इसी पॉडकास्ट में योगराज सिंह ने कपिल देव के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा था कि वह एक बार कपिल देव को गोली मारने के लिए उनके घर चले गए थे। योगराज सिंह ने बताया कि जब कपिल देव हरियाणा, नॉर्थ जोन और भारत के कप्तान बने तो उन्होंने (कपिल देव) उन्हें ड्रॉप कर दिया था। योगराज सिंह ने पॉडकास्ट पर कहा, ‘मेरी पत्नी चाहती थी कि मैं कपिल से सवाल पूछूं। मैंने उससे कहा कि मैं इसे सबक सिखाऊंगा। मैंने अपनी पिस्तौल निकाली और सेक्टर 9 में कपिल के घर गया। वह अपनी मां के साथ बाहर आया। मैंने उसे जमतर गाली दी। मैंने उससे कहा कि तुम्हारी वजह से मैंने एक दोस्त खो दिया है और तुमने जो किया है, उसके लिए तुम्हें भुगतना पड़ेगा।’

योगराज सिंह ने आगे कहा, ‘मैंने उससे (कपिल) कहा, ‘मैं तुम्हारे सिर में गोली मारना चाहता हूं, लेकिन मैं ऐसा नहीं कर रहा हूं क्योंकि तुम्हारी एक बहुत ही धार्मिक मां है, जो यहां खड़ी है।’ मैंने शबनम से कहा, ‘चलो चलते हैं।’ उसी क्षण मैंने फैसला किया कि मैं क्रिकेट नहीं खेलूंगा, युवी खेलेगा।

Latest articles

ट्विशा शर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CJI बोले- यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी निष्पक्ष जांच बहुत ज़रूरी

नई दिल्ली। ट्विशा शर्मा केस का स्वतः संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार...

देश में आज से ‘नौतपा’ शुरू, पारा 47 डिग्री के पार; जानें अपने राज्य और शहर का हाल

नई दिल्ली। देश में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है, ​9 दिन...

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल

एमपी में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज; बीजेपी चल सकती है 'सवर्ण' दांव, तीसरी...

इस महीने चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ

नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी...

More like this

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...