17.7 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराजनीतिजुकरबर्ग ने 2024 के चुनाव में किया बीजेपी की हार का दावा!...

जुकरबर्ग ने 2024 के चुनाव में किया बीजेपी की हार का दावा! अश्विनी वैष्णव ने कर दिया फैक्ट चेक कर लगा दी क्लास

Published on

नई दिल्ली

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार (13 जनवरी, 2025) को मेटा सीईओ मार्क जुकरबर्ग दावे की आलोचना की है. मार्क जुकरबर्ग ने दावा किया था कि भारत की मौजूदा पार्टी (भाजपा) सभी प्रमुख चुनाव हार गई है. मार्क जुकरबर्ग के इस दावे को गलत सूचना बताते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि मार्क जुकरबर्ग जैसे अरबपति को ऐसी गलत सूचना देते देखना बेहद निराशाजनक है. न केवल भारत बल्कि अन्य सभी देशों को लेकर उन्होंने ये बात कही है.

भारतीय जनता पार्टी ने बीते साल 2024 में हुए लोकसभा चुनाव जीता. भाजपा ने तीसरी बार सरकार बनाई और नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री भी बने, लेकिन मेटा सीईओ ने पॉडकास्टर जो रोगन के शो में कहा कि भारत सहित सभी देशों में मौजूदा सरकारें हर प्रमुख चुनावों को हार चुकी है.

और क्या बोले मार्क जुकरबर्ग?
मार्क जुकरबर्ग का कहना है, “2024 दुनिया भर में एक बड़ा सवाल रहा था. भारत जैसे और भी देशों में प्रमुख पार्टियों ने चुनाव हारे. यानी की हर सत्ताधारी पार्टी चुनाव हारी है. वैश्विक स्तर पर कुछ न कुछ हुआ है. वो चाहे इकोनॉमिक पॉलिसी हो या फिर कोरोना सा निपटना. इसका विश्व स्तर पर असर देखने को मिला है. इससे सत्ताधारी पार्टियों को लेकर लोगों में विश्वास की कमी आई है.”

जुकरबर्ग की टिप्पणी पर अश्विनी वैष्णव का जवाब
मार्क जुकरबर्ग की इसी टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा कि भारत की जनता ने मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए पर भरोसा जताया है. भारत में 2024 में चुनावों लड़ा, जिसमें 640 मिलियन लोगों ने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए पर भरोसा जताया. मार्क जुकरबर्ग का ये दावा है कि 2024 में भारत समेत अधिकांश मौजूदा सरकारें कोविड के कारण हार गईं, जो की तथ्यात्मक रूप से गलत है.

गिनाए मोदी सरकार के काम
कोरोना महामारी के दौरान मोदी सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए वैष्णव ने मार्क जुकरबर्ग से फैक्ट और विश्वसनीयता को बनाए रखने को कहा. कोविड के दौरान मोदी सरकार के प्रयासों के बारे में बताते हुए अश्विनी वैष्णव ने एक्स पर लिखा, “800 लोगों के लिए मुफ्त भोजन, 2.2 मिलियन लोगों के लिए मुफ्त टीके और कोविड के दौरान दुनियाभर के देशों को सहायता करने से लेकर भारत की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बनाने तक की बात कही. उन्होंने कहा कि मेटा सीईओ को गलत सूचना देते हुए देखना निराशाजनक है.

Latest articles

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...