14.8 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeराज्यछत्तीसगढ़ : पांचवीं और आठवीं क्लास के दो छात्रों ने चार साल...

छत्तीसगढ़ : पांचवीं और आठवीं क्लास के दो छात्रों ने चार साल की बच्ची के साथ किया रेप, हिरासत में दोनों आरोपी, बहला कर ले गए थे खेत

Published on

नारायणपुर

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में चार साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। रेप करने वाले दोनों आरोपी नाबालिग हैं। एक बच्चा पांचवीं और दूसरा आठवीं क्लास के छात्र है। दोनों की उम्र 10 और 13 साल बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, घटना की जानकारी उन्हें रविवार शाम को लगी। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के बाद यौन उत्पीड़न की घटना के आरोप में दोनों बच्चों को हिरासत में ले लिया है।

इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे परिजन तब हुआ खुलासा
सोमवार को मामले का खुलासा करते हुए अधिकारियों ने बताया कि परिजन रविवार शाम जब पीड़ित बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तब मामले की जानकारी हुई। मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि होने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। फिलहाल बच्ची की हालत स्थिर बताई जा रही है। अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपियों में से एक पीड़ित बच्ची के घर में किराये से रहता था जबकि दूसरा लड़का उसका पड़ोसी है।

खेलने के बहाने लेकर गए
पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़के बच्ची को खेलने के बहाने से गांव के बाहर ले गए। इसके बाद बच्चों ने गांव के बाहर एक खेत में मासूम बच्ची के साथ रेप किया। मेडिकल जांच में यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई है। अस्पताल प्रबंधन की सूचना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने दोनों बच्चों को उनके घर से हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

परिजनों को थाने लेकर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता
4 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीड़ित के परिजनों से मुलाकात की। कार्यकर्ता परिजनों को लेकर नारायणपुर थाने पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन और पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। जिला अस्पताल में स्पेशलिस्ट डॉक्टर एवं काउंसलर की निगरानी में पीड़ित बच्ची का इलाज चल रहा है।

Latest articles

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, 70 दुकानें और 42 झुग्गियां हटाईं

​भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

More like this

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

बुजुर्गों की तीर्थाटन की मनोकामना को साकार कर रही सरकार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमनाथ यात्रा ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन...

पंजाब में 1 जुलाई से शुरू होगी ‘मांवा-धीयां सत्कार योजना’, महिलाओं को मिलेंगे हर माह 1000 और ₹1500

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एक बड़ी ऐतिहासिक घोषणा करते...