22.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यकारवार: अयप्पा डिवोटी पर नौसेना अधिकारी ने रॉड और पत्थरों से किया...

कारवार: अयप्पा डिवोटी पर नौसेना अधिकारी ने रॉड और पत्थरों से किया हमला, 20 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज

Published on

बेंगलुरु,

कर्नाटक के मुदगा गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां कारवार में अय्यप्पा भक्त श्रीनिवास ठाकुर को कथित तौर पर नौसेना अधिकारी अमित खंडेरी ने बाइक से टक्कर मार दी, जिससे श्रीनिवास ठाकुर घायल हो गया.जिसके बाद श्रीनिवास को उसके साथियों ने इलाज के लिए कारवार पिकाली अस्पताल पहुंचाया. दरअसल अधिकारी योगेश कुमार (24) और उनके सहयोगी मोटरसाइकिल से जा रहे थे तभी वो एक स्कूटर से टकरा गए, जिससे स्कूटर पर सवार श्रीनिवास घायल हो गया.

‘लोगों ने दुर्व्यवहार किया’
अमित खंडेरी ने दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता करने का प्रयास किया, तो लगभग 20 व्यक्तियों के एक समूह ने कथित तौर पर उस से दुर्व्यवहार किया. जिसके बाद मामले ने और तुल पकड़ लिया. वहीं स्थानीय लोगों ने कथित तौर पर अमित खंडेरी से 50 हजार मुआवजे की मांग की. जब अधिकारी ने मुआवजा देने से इनकार कर दिया, तो उसे जबरन भीड़ ने हिरासत में ले लिया. जिस वजह से वहां हालात और बिगड़ गए और अमित खंडेरी को वहां से भागने पर मजबूर होना पड़ा.

अधिकारी ने लोगों पर किया हमला
घटना के बाद आईएनएस कदंबा नौसैनिक अड्डे पर 12 जनवरी को रात लगभग 9 बजे NH 66 के पास नौसेना अधिकारी अमित खंडेरी ने लगभग 20 अन्य लोगों के साथ मुदगा गांव के एक वाहन को रोका और उसमें सवार लोगों पर छड़ों और पत्थरों से हमला किया. इसके अलावा गांव वालों की गाड़ी की चाबी भी ले लिया. इस घटना में गांव वालों के सिर में चोट लग गई और वो घायल हो गए.

मामले की जांच की जा रही है
घटना के सामने आने के बाद शिकायत दर्ज की गई है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं नौसेना के अधिकारी ने भी गांव के लोगों के खिलाफ कंप्लेन दर्ज कराई है. साथ ही इस मामले में एक नौसेना अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...