21.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीतिप्रवेश वर्मा की पत्नी ने भी नई दिल्ली सीट से भरा पर्चा,...

प्रवेश वर्मा की पत्नी ने भी नई दिल्ली सीट से भरा पर्चा, अरविंद केजरीवाल के खिलाफ लड़ेंगी चुनाव!

Published on

नई दिल्ली,

बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा की पत्नी स्वाति सिंह ने नई दिल्ली विधानसभा सीट से कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. बताया जा रहा है कि प्रवेश वर्मा का नामांकन मंजूर होने के बाद वह अपना नामांकन वापस ले लेंगी.

जानकारी के अनुसार, बुधवार को नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से प्रवेश वर्मा के साथ-साथ उनकी पत्नी स्वाति सिंह ने कवरिंग कैंडिडेट्स के रूप में पर्चा भर दिया है. बताया जा रहा है कि अगर प्रवेश वर्मा का नामांकन किसी कारण से खारिज हो जाता है तो उनकी पत्नी अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी. हालांकि, प्रवेश वर्मा का नामांकन मंजूर हो जाने के बाद वह अपनी उम्मीदवारी वापस ले लेंगी.

प्रवेश वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज
इसके इतर प्रवेश वर्मा के खिलाफ चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है. उनके खिलाफ नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं को जूते बांटते का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग में शिकायत की गई थी. इस कथित घटना का एक वीडियो भी सामने आया है.

प्रवेश वर्मा नई दिल्ली विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस के संदीप दीक्षित को टक्कर देने के लिए भाजपा द्वारा मैदान में उतारे गए उम्मीदवार हैं.

महिलाओं को बांटने का आरोप
वर्मा के खिलाफ मामला तब आया जब रिटर्निंग ऑफिसर ने स्टेशन हाउस ऑफिसर को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया और शिकायतकर्ता वकील रजनीश भास्कर द्वारा साझा किए गए वीडियो को अग्रेषित किया. आरओ ने SHO को लिखा, “शिकायतकर्ता ने दो वीडियो फॉरवर्ड किए हैं, जिसमें बीजेपी उम्मीदवार महिलाओं को जूते बांटते नजर आ रहे हैं.”

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 123 के अनुसार, चुनाव के दौरान किसी उम्मीदवार या उसके एजेंट द्वारा दिया गया कोई भी उपहार, प्रस्ताव या वादा भ्रष्ट आचरण के अंतर्गत आता है. अब वर्मा के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है.

केजरीवाल ने लगाए कई गंभीर आरोप
इसके अलावा अरविंद केजरीवाल द्वारा भाजपा उम्मीदवार पर महिला मतदाताओं को 1100 रुपये नकद बांटने और मतदाताओं को लुभाने के लिए ‘हर घर नौकरी’ योजना को बढ़ावा देने का आरोप लगाने के बाद वर्मा को भी चुनाव आयोग की कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है.

आप ने यह भी आरोप लगाया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद वर्मा ने नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में नौकरी मेले आयोजित किए, जॉब कार्ड वितरित किए और स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से चश्मा प्रदान किया.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...