15.5 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeभोपालइंदौर से भोपाल आते समय चलती कार में महिला AIG की मौत,...

इंदौर से भोपाल आते समय चलती कार में महिला AIG की मौत, कोरोना के बाद से रहती थीं बीमार

Published on

भोपाल ,

राजधानी भोपाल में पदस्थ सहायक महानिरीक्षक AIG प्रतिभा त्रिपाठी का सोमवार को कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया. यह घटना तब हुई जब प्रतिभा त्रिपाठी डॉक्टरी चेकअप के बाद इंदौर से भोपाल वापस आ रही थीं. दरअसल, वर्तमान में भोपाल में महिला सेल में पदस्थ AIG प्रतिभा त्रिपाठी लंबे समय से बीमार चल रही थीं. उन्हें साल 2020 में कोविड की पहली लहर में कोरोना संक्रमण हुआ था. कोरोना से तो जंग तो प्रतिभा त्रिपाठी ने जीत ली लेकिन पोस्ट कोविड कॉम्प्लिकेशन से वह लगातार जूझ रही थीं. उनको हाई ब्लड प्रेशर की भी शिकायत थी और स्वास्थ भी लगातार खराब रहता था.

इसी बीच प्रतिभा ने बच्चे को जन्म दिया था. शनिवार को उन्हें फिर तबीयत असहज महसूस होने के बाद इंदौर ले जाया गया, जहां डॉक्टरी चेकअप हुआ. जब वो अपने पति और बच्चे के साथ इंदौर से वापस भोपाल लौट रही थीं तो सोनकच्छ के पास उनकी तबीयत बिगड़ गई. उनके पति उन्हें तुरंत ही नज़दीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. महिला पुलिस अधिकारी की मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट को बताया जा रहा है.

कार्डियक अरेस्ट क्या है?
जब इंसान के दिल की धड़कन रुक जाती है और यह शरीर के बाकी हिस्सों तक खून की आपूर्ति नहीं कर पाता है, उस स्थिति को कार्डियक अरेस्ट कहा जाता है.

कार्डियक अरेस्ट आने पर क्या होता है?
जब किसी इंसान को कार्डियक अरेस्ट आता है तो वह मिनटों में ही बेसुध या बेहोश हो जाता है. चिंता की बात है कि अगर इसमें तुरंत इलाज न मिले तो व्यक्ति की मौत तक हो जाती है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे बोर्ड टॉपर बच्चों का सम्मान, प्रत्येक मेधावी को मिलेंगे दो-दो लाख रुपए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार, 5 जून को राजधानी रायपुर के...

कांस्टेबल भर्ती: रिक्त पदों को भरने के लिए 19 अभ्यर्थियों की नई सूची जारी

जयपुर। राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल भर्ती-2025 की प्रक्रिया के तहत रिक्त रह गए पदों...

‘खालसा टैक्स’ विवाद पर हिमाचल-पंजाब आमने-सामने, सीएम सुक्खू ने भगवंत मान से की मुलाकात

शिमला/चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश की सीमाओं पर बाहरी राज्यों के वाहनों से वसूले जा रहे...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

More like this

गांवों में ‘स्वामित्व योजना’ की जमीनों की मुफ्त रजिस्ट्री कराएगी सरकार, 3800 करोड़ का खर्च खुद उठाएगी राज्य सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में...

जनजातीय कार्य विभाग में तबादलों की प्रक्रिया शुरू: e-HRMS पोर्टल पर 8 जून तक मांगे ऑनलाइन आवेदन

भोपाल। मप्र में तबादलों का दौर शुरू होने के साथ ही जनजातीय कार्य एवं...

नगर निगम की नई बिल्डिंग में लिफ्ट में फंसी महिला, 20 मिनट तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

भोपाल। लिंक रोड नंबर-2 स्थित नगर निगम के नवनिर्मित मुख्यालय भवन में सुरक्षा इंतजामों...