22 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यमोकामा फायरिंग पर तेजस्वी ने किया अनंत-आनंद का इशारों में किया जिक्र,...

मोकामा फायरिंग पर तेजस्वी ने किया अनंत-आनंद का इशारों में किया जिक्र, CM नीतीश से पूछे सवाल

Published on

पटना

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य में बढ़ते अपराध को लेकर नीतीश सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने 8 महीनों से जारी किए जा रहे अपने अपराध बुलेटिन का हवाला देते हुए सैकड़ों घटनाओं का जिक्र किया। तेजस्वी ने पटना के मोकामा में 200 राउंड फायरिंग की घटना पर चिंता जताई और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस पर स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने कहा, ‘राजधानी पटना के पास करीब 200 राउंड गोली चल रही है। गोली चलाने के बाद अपराधी इंटरव्यू दे रहे हैं। कह रहे हैं- जो करना है कर लीजिए।’

सीएम बताएं, बिहार में अपराधी बेलगाम क्यों हैं: तेजस्वी
राजद नेता तेजस्वी ने कहा कि मोकामा जैसी घटना अगर किसी गैर एनडीए शासित राज्य में हुई होती तो मीडिया में ‘जंगलराज’ की डिबेट चल रही होती। अखबारों में पहले पेज पर ये खबर होती। लेकिन यहां ऐसा नहीं है। तेजस्वी ने कहा कि अपराध के मामले में सभी लोगों को साथ आकर सवाल पूछना चाहिए कि बिहार में अपराधी बेलगाम क्यों हैं? और लॉ एंड ऑर्डर का क्रिमिनल डिसऑर्डर कैसे हुआ? उन्होंने कहा कि सीएम को सामने आकर बयान देना चाहिए कि इस घटना के लिए कौन जिम्मेदार है?

अनंत सिंह-आनंद मोहन का नाम लिए बिना तेजस्वी का नीतीश पर निशाना
तेजस्वी यादव ने अनंत सिंह और आनंद मोहन का बिना नाम लिए सीएम नीतीश पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, ‘मौजूदा सरकार ने दो अपराधियों को अपने कलम से बाहर निकलने का काम किया।’ उन्होंने कहा कि ‘CM कानून बदल कर अपराधियों को जेल से छुड़वा रहे हैं। सीएम के दबाव में ही पुलिस कोर्ट में अपना पक्ष मजबूती से नहीं रखती, ताकि दुर्दांत अपराधी जेल से छूट जाएं। और जेल से छूटने के बाद ये लोग ये धंधा शुरू हो गया है।’

हमारी सरकार बनी तो जेल में डाले जाएंगे अपराधी: तेजस्वी
उन्होंने वादा किया कि उनकी सरकार बनने पर अपराधियों को फिर से जेल में डाला जाएगा और कानून का राज स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘बिहार के लोगों को मिलकर यह सरकार को हटाना है। हमारी सरकार में अपराधी फिर से जेल में डाले जाएंगे और कैसे लॉ एंड ऑर्डर लागू किया जाता है वह दिखाएंगे।’

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...