25.3 C
London
Friday, May 29, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र: भंडारा ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ब्लास्ट में 8 लोगों की मौत, बड़ा सवाल-...

महाराष्ट्र: भंडारा ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ब्लास्ट में 8 लोगों की मौत, बड़ा सवाल- कैसे निकलेगा मलबे में दबा 5 टन RDX

Published on

भंडारा

पूर्वी महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार सुबह ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की एक यूनिट में हुए विस्फोट में आठ श्रमिकों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। नागपुर रेंज के आईजी दिलीप पाटिल भुजबल ने कहा कि आज सुबह करीब 11 बजे भंडारा में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में एक बड़ा विस्फोट हुआ। अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। खोज और बचाव अभियान 8 घंटे के भीतर पूरा कर लिया गया। यह कम तापमान वाले प्लास्टिक विस्फोटक बनाने की यूनिट थी। इसमें 13 लोग काम कर रहे थे। 8 लोगों की जान चली गई और 5 घायल हो गए। घायलों में से दो को नागपुर और 3 को भंडारा में भर्ती कराया गया है। मलबे के नीचे अभी भी पांच टन आरडीएक्स है। इसे सुरक्षित रूप से हटाने की प्रक्रिया दूसरे चरण में शुरू होगी। एक एसओपी बनाया जाएगा ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो। उधर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घोषणा की है कि इस हादसे मारे गए लोगों के परिजनों को 5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

कितना भीषण था धमाका?
विस्फोट इतना भीषण था कि जिस इमारत में विस्फोट हुआ वह पूरी तरह से नष्ट हो गई। एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि आसपास के तीन गांवों के लोगों को जमीन हिलती हुई महसूस हुई। उसने कहा कि मृतकों में उसका 20 वर्षीय चचेरा भाई भी शामिल है। विस्फोट के तुरंत बाद ली गईं तस्वीरों में घटनास्थल के ऊपर धुएं का एक बड़ा गुबार उठता दिखा। इससे पहले, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा था कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसे में आठ लोगों की मौत हुई है।

कहां हुआ धमाका?
अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट सुबह करीब 10.30 बजे जवाहर नगर स्थित फैक्टरी के एलटीपी खंड में हुआ। जिलाधिकारी संजय कोल्टे ने बताया कि विस्फोट के समय संबंधित इकाई में 13 लोग काम कर रहे थे। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, विस्फोट के कारण आग लग गई और इमारत ढह गई और बचाव अभियान के लिए तुरंत राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक टीम को तैनात किया गया। एनडीआरएफ की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि बचाव अभियान के लिए विशेष उपकरणों का इस्तेमाल किया गया।

क्षा मंत्री ने जताया दुख
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वह इस घटना से बहुत दुखी हैं। उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा कि प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र के भंडारा स्थित आयुध निर्माणी में विस्फोट के बारे में जानकर अत्यंत दुख हुआ। शोकसंतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएँ। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

मरने वालों की पहचान
मरने वाले श्रमिकों की पहचान चंद्रशेखर गोस्वामी (59), मनोज मेश्राम (55), अजय नागदेवे (51), अंकित बरई (20), लक्ष्मण केलवाडे (38), अभिषेक चौरसिया (35), धर्म रंगारी (35) और संजय कारेमोर (32) के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि एन पी वंजारी (55), संजय राउत (51), राजेश बडवाइक (33), सुनील कुमार यादव (24) और जयदीप बनर्जी (42) घायल हो गए जिनका इलाज हो रहा है।

Latest articles

भोपाल के निशातपुरा में बंद कमरे से मिला हलवाई का शव, 3 दिन पुरानी लाश से आ रही थी बदबू

भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत संजीव नगर इलाके में शुक्रवार को उस...

ट्विशा शर्मा मौत मामला: रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और पति समर्थ 2 जून तक सीबीआई रिमांड पर

भोपाल। एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में सीबीआई ने शुक्रवार...

पुलिस ने कमला नगर इलाके से दो शराब तस्करों से बरामद की एक लाख रुपए की अंग्रेजी शराब

भोपाल। अवैध शराब के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत कमला नगर...

खजूरी इलाके में अवैध रूप से चल रहे शराब के आहते को पुलिस ने किया सील

भोपाल। राजधानी के खजूरी थाना इलाके में एक शराब की दुकान के पास अवैध...

More like this

वीर सावरकर की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नमन, बोले- उनके विचार युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए करेंगे प्रेरित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल से राजस्थान टीबी मुक्त अभियान में तेजी, 60 दिन में 19 लाख लोगों की स्क्रीनिंग

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल और मजबूत इच्छाशक्ति के फलस्वरूप राजस्थान 'टीबी मुक्त'...

भजनलाल सरकार का कमाल: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति, शिकायतों में आई 41 हजार की कमी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के बेहतर प्रबंधन और दूरगामी...