7.6 C
London
Tuesday, April 7, 2026
HomeUncategorizedDeepseek से मचा हड़कंप, झटके में टॉप 500 अरबपतियों की इतनी संपत्ति...

Deepseek से मचा हड़कंप, झटके में टॉप 500 अरबपतियों की इतनी संपत्ति स्‍वाहा!

Published on

नई दिल्‍ली ,

सोमवार को एक चीनी ऐप ने दुनिया को हिलाकर रख दिया. यह दुनिया में सबसे ज्‍यादा पॉपुलर ऐप बन चुका है, क्‍योंकि इसे ChatGPT, ओपेनएआई और मेटा जैसे प्‍लेटफॉर्म का विकल्‍प के तौर पर देखा जा रहा है. Deepseek एक चीनी स्‍टार्टअप द्वारा तैयार किया गया है. मार्केट में इसके आते ही AI कंपनियां में हडकंप मचा हुआ है, क्‍योंकि ये अपनी पूरी सर्विस फ्री में प्रोवाइड करा रहा है.

Deepseek के आने से सबसे ज्‍यादा नुकसान एनवीडिया को हुआ है, जिसके शेयर दो दिन में 20 फीसदी से ज्‍यादा टूट गए और इसके मार्केट कैप में 600 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है. वहीं एक दिन में ही दुनिया के 500 सबसे अमीर लोगों की संपत्ति 27 जनवरी को एक झटके में 108 अरब डॉलर (करीब 9.3 लाख करोड़ रुपये) घट गई.

सबसे अधिक नुकसान आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) और टेक कंपनियों से जुड़े अरबपतियों को हुआ है. एनवीडिया के को-फाउंडर जेनसन हुआंग की संपत्ति में करीब 20.1 अरब डॉलर का नुकसान हुआ. सबसे बड़ी गिरावट ओरेकल के लैरी एलिसन को हुआ, जिनकी संपत्ति 22.6 अरब डॉलर कम हो गई है.

इन अमीरों को भी नुकसान
इनके अलावा, Dell के फाउंडर माइकल डेल को 13 अरब डॉलर और Binance के को-फाउंडर चांगपेंग झाओ ने 12.1 अरब डॉलर का नुकसान उठाया है. सिर्फ एक दिन में टेक सेक्टर के अरबपतियों की कुल संपत्ति 94 अरब डॉलर कम हुई. वहीं मेटा और अमेजन के फाउंडर्स की संपत्ति में अच्‍छा इजाफा हुआ है. Meta के CEO मार्क जुकरबर्ग को 4.3 अरब डॉलर और जेफ बेजोस को 63.2 करोड़ डॉलर का फायदा हुआ है.

डीपीसीक से कौन-कौन से शेयर टूटे
‘डीपसीक’ के पेश होने के बाद सोमवार को नैस्डेक कंपोजिट इंडेक्स में 3.1% और S&P 500 इंडेक्स की गिरावट दर्ज की गई, जिस कारण एनवीडिया, मेटा (फेसबुक), अल्फाबेट (गूगल) और माइक्रोसॉफ्ट जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयर दबाव में आ गए.

इन भारतीय शेयर पर भी असर
अनंत राज लिमिटेड के शेयर मंगलवार को 20 प्रतिशत टूट गए, जबकि एक दिन पहले 17 फीसदी टूटे थे. वहीं नेटवेब टेक्नोलॉजीज इंडिया लिमिटेड के शेयर 10 फीसदी और एक दिन पहले 11 फीसदी टूटे थे. Zen Technologies के शेयर भी 14 फीसदी, जबकि सोमवार को 6 फीसदी गिरे थे.

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...