पायल मोदी ने बताया क्यों की सुसाइड की कोशिश, मंत्री चिराग पासवान के जीजा पर लगाया बड़ा आरोप

भोपाल

जय श्री गायत्री फूड्स कंपनी के डायरेक्टर की पत्नी पायल मोदी ने जहर खाकर सुसाइड का प्रयास किया था। अस्पताल में भर्ती होने के बाद अब उनकी सेहत में सुधार है। पुलिस ने अस्पताल के बेड पर ही पायल मोदी का बयान दर्ज किया है। पुलिस करीब 40 मिनट तक अस्पताल में रही।जहर खाने के बाद पायल मोदी का एक वीडियो सामने आया है। 3.44 मिनट के वीडियो में पायल ने बताया है कि क्या करती अगर यह कदम नहीं उठाती तो। कोई चारा नहीं बचा था। जब से 2023 में हमारे यहां चोरी हुई, हमने कंप्लेन की उस पर एक्शन न लेते हुए उल्टा हमें परेशान किया जा रहा है।

चिराग पासवान के जीजा पर गंभीर आरोप
पायल ने नाम लेकर कहा कि चंद्र प्रकाश पांडेय, वेद प्रकाश पांडेय (लोजपा प्रवक्ता) , हितेश पंजाबी, बलजीत शर्मा, सुनील त्रिपाठी जो हमारी फैक्ट्री पर चोरी करके भागा था, भगवान सिंह राजपूत ये सभी लोग मिलकर हमें परेशान कर रहे हैं। चंद्र प्रकाश पांडेय केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का जीजा है। पायल का कहना है कि ये सभी लोग चिराग के पावर का इस्तेमाल करते हैं। इन लोगों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है। हर दूसरे महीने हमारे यहां रेड पड़ रही है। EOW, FSSAI और अब ED परेशान कर रही है।

भगवान सिंह मेवाड़ा पीछा करता है
पायल का कहना है कि EOW ने बहुत टॉर्चर किया। 40 दिन के लिए हमारी फैक्ट्री बंद करवा दी, भगवान सिंह मेवाड़ा हमारा पीछा करता है। वेद प्रकाश पांडेय मारने की धमकियां देता है। बोलता है कि तुम कुछ भी कर लो हमसे आगे नहीं निकल पाओगी। मैंने सोचा मेरे जाने से सब ठीक हो जाएगा, इसलिए यह कदम उठाया। रेड पड़ने के 2 दिन पहले ही चंद्रप्रकाश ने हमारे घर का एड्रेस मांगा था। रेड से एक दिन पहले उसने फोन किया कि अब मैं बात नहीं करूंगा। उसके अगले दिन ही रेड पड़ गई। मैं चाहती हूं कि मुझे न्याय मिले। बता दें कि अब पायल को ICU से निकाल कर जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। चूनाभट्टी पुलिस निगरानी कर रही है।

About bheldn

Check Also

MP: शादी के 30 साल बाद पत्नी ने दर्ज कराया दहेज प्रताड़ना का केस, आहत पति ने खाया जहर

भोपाल , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई …