9 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeखेलबारिश के कारण अफगान से मैच रद्द, आयरलैंड ने ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड को पछाड़ा

बारिश के कारण अफगान से मैच रद्द, आयरलैंड ने ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड को पछाड़ा

Published on

मेलबर्न,

ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में बारिश का काफी असर देखने को मिल रहा है. इस बार बारिश के कारण ही कई बड़े उलटफेर भी देखने को मिले हैं. अब बारिश के कारण अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच होने वाला मैच रद्द हो गया है. यह मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर खेला जाना था, लेकिन बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो सका और यह मैच रद्द कर दिया गया. इसके कारण दोनों ही टीमों में एक-एक पॉइंट बराबर बांट दिया है.

ग्रुप-1 में न्यूजीलैंड टीम तीन पॉइंट्स के साथ टॉप पर
एक पॉइंट मिलने के कारण आयरलैंड ने एक लंबी छलांग लगाई है. यह आयरिश टीम अब पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है. इस टीम के अब तीन पॉइंट्स हो गए हैं. इस तरह आयरलैंड ने पॉइंट्स टेबल में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के साथ श्रीलंका को भी पीछे छोड़ दिया है. हालांकि अब भी ग्रुप-1 में न्यूजीलैंड टीम तीन पॉइंट्स के साथ टॉप पर बरकरार है.

आयरलैंड ने पहले मैच में इंग्लैंड को हराया था
ग्रुप-1 में छह टीमें इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, आयरलैंड और अफगानिस्तान हैं. आयरलैंड का यह अफगानिस्तान से तीसरा मैच था. इससे पहले आयरलैंड ने अपने दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड जैसी दिग्गज टीम को हराया था. यह मैच भी आयरलैंड ने बारिश की मेहरबानी से जीता था.

दरअसल, आयरलैंड और इंग्लैंड के बीच यह मैच मेलबर्न में ही खेला गया था. तब आयरलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 157 रन बना दिए थे. मगर इंग्लैंड की पारी के दौरान बारिश हो गई. जिस वक्त बारिश की वजह से मैच रुका, तब इंग्लैंड डकवर्थ लुईस नियम के मुताबिक जो स्कोर होना चाहिए था उससे पांच रन पीछे था. आयरलैंड के पहले मैच में श्रीलंका से हार मिली थी.

बारिश इतनी जोर से हुई कि दोबारा मैच शुरू होने की कोई संभावना ही नहीं थी, ऐसे में अंपायर्स ने मैच को यही बंद किया और नतीजा घोषित कर दिया, जो आयरलैंड के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ. वहीं, अफगानिस्तान टीम का भी यह तीसरा मैच था. न्यूजीलैंड के खिलाफ अफगान टीम का दूसरा मैच बारिश से रद्द हो गया था. जबकि पहले मैच में इंग्लैंड से हार मिली थी.

Latest articles

कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने डब्ल्यूसीएल की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री G. Kishan Reddy ने Western Coalfields Limited (डब्ल्यूसीएल)...

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...