22 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeखेलताबड़तोड़ चल रही थी बैटिंग, दबाव में थी टीम इंडिया... फिर 7...

ताबड़तोड़ चल रही थी बैटिंग, दबाव में थी टीम इंडिया… फिर 7 गेंद पर ही इंग्लैंड के हाथ से निकल गया मैच

Published on

नागपुर:

भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच की शुरुआत में दबाव में थी। इंग्लैंड को उसके सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट और बेन डकेट ने तूफानी शुरुआत दिलाई। छठे ओवर में साल्ट ने हर्षित राणा को 26 रन ठोके। 8 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 71 रन था। यानी करीब 9 का नेट रनरेट। इंग्लैंड के दोनों ओपनर सेट हो चुके थे। कमेंटेटर 350 से ऊपर स्कोर जाने की बात करने लगे थे।

इंग्लैंड ने खुद पैरों पर मारी कुल्हाड़ी
8वें ओवर में इंग्लैंड के बल्लेबाज पूरी तरह हावी थे लेकिन अगले दो ओवर में मैच का पूरा रुख बदला गया। 9वें ओवर की 5वीं गेंद पर फिल साल्ट आउट हो गए। भारत के गेंदबाज ने उनका विकेट नहीं लिया, बल्कि खुद ही इंग्लैंड ने विकेट दे दिया। डेन डकेट के साथ रन भागने में तालमेल बिगड़ गया। साल्ट तीसरा रन लेने के लिए भागे लेकिन डकेट ने क्रीज ही नहीं छोड़ा। नतीजा ये हुआ को साल्ट आधी क्रीज पर आ गए। बाउंड्री से श्रेयस अय्यर ने केएल राहुल के पास सीधा थ्रो फेंका और साल्ट रन आउट हो गए। उन्होंने 26 गेंद पर 43 रन ठोके।

एक ही ओवर में हर्षित को दो विकेट
फिल साल्ट को रन आउट करवाने के बाद बेन डकेट ज्यादा समय तक क्रीज पर नहीं टिक पाए। अगले ही ओवर की तीसरी गेंद पर हर्षित राणा ने उनका विकेट ले लिया। पीछे की तरफ भागते हुए यशस्वी जायसवाल ने स्क्वायर लेग पर उनका कैच लिया। डकेट ने 32 रन बनाए। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर भारत को हैरी ब्रूक का विकेट भी मिल गया। पटकी हुई गेंद पर विकेटकीपर राहुल ने उनका कैच लिया। ब्रूक खाता भी नहीं खोल सके। यहीं से मैच भारत की तरफ मुड़ गया।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...