19.9 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराष्ट्रीय'ये हार AAP के अंत की शुरुआत', प्रशांत भूषण का केजरीवाल पर...

‘ये हार AAP के अंत की शुरुआत’, प्रशांत भूषण का केजरीवाल पर तीखा हमला

Published on

नई दिल्ली,

आम आदमी पार्टी (AAP) की दिल्ली विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद पार्टी के पूर्व नेता और सीनियर एडवोकेट प्रशांत भूषण ने अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला है. प्रशांत भूषण ने इस हार को आम आदमी पार्टी के ‘अंत की शुरुआत’ बताते हुए कहा कि केजरीवाल ने पार्टी को उसकी मूल विचारधारा से भटका दिया और इसे एक ‘भ्रष्ट संगठन’ बना दिया.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में प्रशांत भूषण ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने पारदर्शिता, जवाबदेही और वैकल्पिक राजनीति के सिद्धांतों को छोड़ दिया और पार्टी को एक तानाशाही और अपारदर्शी संगठन में बदल दिया.

उन्होंने ‘शीशमहल’ विवाद पर भी केजरीवाल को घेरा, जिसमें उन पर मुख्यमंत्री आवास के नवीनीकरण के लिए 45 करोड़ रुपये खर्च करने का आरोप लगा था. प्रशांत भूषण ने लिखा कि उन्होंने खुद के लिए 45 करोड़ का शीशमहल बनवा लिया और लग्जरी गाड़ियों में घूमने लगे. AAP द्वारा गठित विशेषज्ञ समितियों की 33 विस्तृत नीति रिपोर्ट्स को कचरे में डाल दिया, औऱ कहा कि जरूरत होगी तब पार्टी उचित नीतियों को अपनाएगी. उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने वास्तविक शासन के बजाय ‘प्रचार और झूठे दावों’ पर भरोसा किया, जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई.

अन्ना हजारे ने भी कसा तंज
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने भी आम आदमी पार्टी की हार पर प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल के ‘आम आदमी’ वाले दावे पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि वह कहते थे कि जिंदगीभर छोटे कमरे में रहेंगे, लेकिन बाद में सुना कि उन्होंने शीशमहल बना लिया. मैं 90 साल का हूं, मैं भी आलीशान घर बना सकता था, लेकिन असली खुशी समाज की सेवा में मिलती है, न कि ऐशो-आराम में. अन्ना हजारे ने पहले भी कहा था कि AAP ने सेवा से ज्यादा पैसे को प्राथमिकता दी, जिससे उसकी विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हुए और अंततः यह हार हुई.

दिल्ली में AAP साफ, BJP की सत्ता में वापसी
दिल्ली में 10 साल तक सत्ता में रहने के बाद आम आदमी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है और भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 27 साल बाद सत्ता में वापसी की. BJP ने 70 सदस्यीय विधानसभा में 48 सीटें जीतीं, जबकि AAP सिर्फ 22 सीटों पर सिमट गई. बीजेपी की इस लहर में आम आदमी पार्टी का टॉप ऑर्डर भी ढेर हो गया. लिहाजा अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, सौरभ भारद्वाज भी अपनी सीट नहीं बचा पाए.

Latest articles

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

More like this

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

एनटीपीसी के नए सीएमडी चयन की प्रक्रिया तेज, 18 वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शॉर्टलिस्ट

नई दिल्ली/भोपाल। देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक और सरकारी स्वामित्व वाली महारत्न कंपनी...

प्रशांत महासागर में सक्रिय हुआ ‘सुपर अल नीनो’, भारत के लिए बढ़ी चिंता, सूखे की आशंका 60 फीसदी

नई दिल्ली/भोपाल। अमेरिकी मौसम एजेंसी एनओएए (NOAA) ने प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' के...