10.9 C
London
Friday, April 3, 2026
Homeराज्यशिबू सोरेन की तबीयत खराब, रांची से एयर एंबुलेंस से लाया जा...

शिबू सोरेन की तबीयत खराब, रांची से एयर एंबुलेंस से लाया जा रहा दिल्ली, सीएम हेमंत भी हैं साथ

Published on

रांची

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की तबीयत अचानक खराब हो गई है। तबीयत बिगड़ने के बाद शिबू सोरेन को विशेष विमान से दिल्ली ले जाया जा रहा है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पिता वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन के साथ दिल्ली जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, उन्हें एक विशेष विमान के जरिए राजधानी ले जाया गया है। फिलहाल उनकी वापसी की तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन स्वास्थ्य जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वे लौटेंगे।

सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती हुए शिबू सोरेन
मिली जानकारी के मुताबिक, जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन को सोमवार की दोपहर सांस लेने में तकलीफ की शिकायत हुई। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां डॉक्टरों ने शिबू सोरेन की जांच की और बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाने की सलाह सीएम हेमंत सोरेन को दी। इसके बाद शिबू सोरेन के इलाज के लिए एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली भेजा गया है। फिलहाल, डॉक्टरों की एक टीम भी उनके साथ है, जो उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है।

2023 में भी शिबू सोरेन के तबीयत अचानक बिगड़ गई थी
गौरतलब है कि इससे पहले, साल 2023 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से आयोजित रात्रि भोज में शामिल होने के लिए हेमंत सोरेन अपने पिता शिबू सोरेन के साथ दिल्ली गए थे। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय भी हेमंत सोरेन उनके साथ मौजूद थे।

कौन हैं शिबू सोरेन
झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के अध्यक्ष शिबू सोरेन एक दिग्गज नेता हैं। वे UPA सरकार में कोयला मंत्री भी रहे, लेकिन चिरूडीह हत्याकांड में नाम आने के बाद उन्हें मंत्री पद छोड़ना पड़ा। अपने पिता शोभराम सोरेन की हत्या के बाद उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया। शिबू सोरेन को ‘गुरुजी’ भी कहा जाता है।

शिबू सोरेन का राजनीतिक सफर काफी लंबा रहा है। 1977 में पहली बार लोकसभा चुनाव हारने के बाद, 1980 में उन्होंने जीत हासिल की। इसके बाद 1986, 1989, 1991 और 1996 में भी उन्होंने लोकसभा चुनाव जीता। 2004 में दुमका से जीतकर वे फिर संसद पहुंचे। शिबू सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री भी रहे हैं। उनके बेटे हेमंत सोरेन अब इस पद पर हैं।

Latest articles

संपूर्ण प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता : मुख्य सचिव

जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर करें सख्त कार्यवाही भोपाल। संपूर्ण प्रदेश में एलपीजी सहित...

छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में वृद्धि, नई दरें 1 अप्रैल से लागू

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के श्रमायुक्त हिम शिखर गुप्ता द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के...

डिजिटल मैपिंग से विकास परियोजनाओं की होगी रीयल टाइम मॉनिटरिंग : मुख्यमंत्री शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर विकास परियोजनाओं की...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से राजस्थान को केन्द्र से रिकॉर्ड अनुदान

जयपुर। भजनलाल शर्मा के सक्रिय प्रयासों और प्रभावी समन्वय के परिणामस्वरूप वित्तीय वर्ष 2025-26...

More like this