11.6 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeराष्ट्रीयकांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर की बेटी के थिंक टैंक का FCRA कैंसिल,...

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर की बेटी के थिंक टैंक का FCRA कैंसिल, नियमों के उल्लंघन पर गृह मंत्रालय का बड़ा एक्शन

Published on

नई दिल्ली

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर की बेटी यामिनी अय्यर के सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। यामिनी के नेतृत्व में चलने वाले फेमस थिंक टैंक सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च (CPR) का फॉरेन कॉन्ट्रिब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) कैंसिल कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि ये संस्था नियमों का उल्लंघन कर रही थी।

गृह मंत्रालय के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, नियमों के उल्लंघन के चलते सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च का FCRA लाइसेंस रद्द किया गया है। सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च पहले भी सरकार के रडार पर था। इससे पहले इस थिंक टैंक पर इनकम टैक्स के सर्वे हो चुके थे। मार्च 2023 में गृह मंत्रालय ने CPR के FCRA लाइसेंस को 6 महीने के लिए सस्पेंड किया था। जिसके बाद अब MHA के FCRA डिविजन ने इसका लाइसेंस कैंसिल कर दिया है।

मंत्रालय के मुताबिक, थिंक टैंक CPR को फोर्ड फाउंडेशन सहित कई विदेशी संगठनों से धन प्राप्त हुआ था। थिंक टैंक पर ये भी आरोप लगे थे कि उसने गुजरात की सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ के एनजीओ को भी चंदा दिया था।

मार्च 2023 में 6 महीनों के लिए सस्पेंड कर दिया गया था FCRA लाइसेंस
इससे पहले गृह मंत्रालय ने मार्च 2023 में कानूनों के उल्लंघन के चलते प्रमुख थिंक टैंक ‘सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च’ का FCRA लाइसेंस 6 महीनों के लिए सस्पेंड कर दिया था। जिसके बाद इस गैर-सरकारी संगठन ने इसे लेकर बयान जारी करते कहा कि वह अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग करते हुए, कानून का पालन कर रहा है। साथ ही भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) सहित सरकारी प्राधिकारों द्वारा नियमित रूप से जांच और ऑडिटिंग की गई है।

केंद्र सरकार देश के सभी एनजीओ को विदेशों से मिलने वाले फंड को लेकर सख्ती बरत रही है। सीपीआर के अलावा ऑक्सफैम इंडिया, न्यूज वेबसाइट न्यूजक्लिक और बेंगलुरु स्थित मीडिया फाउंडेशन समेत कई संस्थान विदेशी फंडिंग को लेकर जांच के दायरे में हैं। ऑक्सफैम इंडिया का भी FCRA कैंसिल हो चुका है और सरकार ने उसे रिन्यू करने से इनकार कर दिया था।

Latest articles

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 9 लोगों की...