12.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराष्ट्रीयLAC पर तनाव के बीच अरुणाचल में गरज रहे बोफोर्स तोप, सेना...

LAC पर तनाव के बीच अरुणाचल में गरज रहे बोफोर्स तोप, सेना कर रही बड़ा युद्धाभ्यास

Published on

नई दिल्ली

भारतीय सेना ने अरुणाचल प्रदेश में बड़ा युद्धाभ्यास किया है। बॉर्डर पर महाविनाशक तोप गरज रहे हैं। सेना की पूर्वी कमान युद्ध की अपनी क्षमताओं का टेस्ट कर रही है। किसी भी स्थिति में बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने की तैयारी को परखा जा रहा है। ऐसे समय में जब तीन साल से बॉर्डर पर चीन के साथ माहौल तनावपूर्ण चल रहा हो, सेना का यह ऑपरेशन महत्वपूर्ण हो जाता है। सामरिक रूप से महत्वपूर्ण अरुणाचल प्रदेश के तवांग और वेस्ट कामेंग जिलों में सेना ‘बुलंद भारत’ नाम से ट्रेनिंग एक्सरसाइज कर रही है। ऊंचाई वाले इलाकों पर सर्विलांस और अटैक क्षमता के टेस्ट के साथ सेना 155mm बोफोर्स होवित्जर, 105mm फील्ड गन और 120mm मोर्टार का इस्तेमाल हुआ है। सूत्रों ने TOI को बताया कि इसके अलावा कई भारी भरकम हथियार सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है।

पिछले 3-4 वर्षों में चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने भारतीय क्षेत्र में कई बार घुसपैठ की कोशिश की है। पूर्वी लद्दाख में चीन और भारत की सेनाएं आमने सामने हैं। दोनों तरफ से बड़ी संख्या में सैनिकों और बड़े हथियारों की तैनाती की गई है। इसके चलते पूरी LAC पर बड़े और मॉडर्न तोप तैनात किए गए हैं। इसमें पुरानी 105mm फील्ड गन और बोफोर्स, धनुष और सारंग गन, पिनाक और स्मर्च मल्टी-लॉन्च रॉकेट सिस्टम, नई M-777 अल्ट्रा-लाइट होवित्जर और के-9 वज्र गन शामिल हैं।

चीन भी सिक्किम-अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर दुस्साहस से बाज नहीं आ रहा है। 9 दिसंबर को तवांग सेक्टर में दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प हुई थी। TOI ने पहले ही जानकारी दी थी कि सेना और वायुसेना पूर्वी सेक्टर में युद्ध की अपनी तैयारियों को परखने के लिए ताबड़तोड़ कई युद्धाभ्यास कर रही है।

सूत्रों ने बताया है कि बुलंद भारत युद्धाभ्यास में निगरानी, तोप और सैनिकों के हमले की क्षमताओं का स्पेशल फोर्स, वायुसेना और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के साथ समन्वय शामिल है। इसके तहत तय किए गए टारगेट को ध्वस्त करने के लिए रेडार की मदद से तोप का इस्तेमाल किया गया। एक महीने तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों और एक्स्ट्रीम मौसम वाले हालात में ट्रेनिंग के बाद सैनिकों और उपकरणों युद्ध की तरह के हालात बनाकर एक्सरसाइज किया गया।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...