23.2 C
London
Friday, May 29, 2026
HomeUncategorizedअथिया शेट्टी ने दिखाया बेबी बम्प, वीडियो में केएल राहुल ने जैसे...

अथिया शेट्टी ने दिखाया बेबी बम्प, वीडियो में केएल राहुल ने जैसे ही पेट पर रखा हाथ तो खिलखिलाकर हंस पड़ीं एक्ट्रेस

Published on

अथिया शेट्टी जल्द ही मां बनने वाली हैं। उन्होंने बेबी बम्प वाली कुछ नई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें हसबैंड केएल राहुल के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। ये तस्वीरें उनके लेटेस्ट फोटोशूट की हैं, जिसपर फिल्मी दोस्तों और पापा सुनील शेट्टी ने भी रिएक्ट किया है।

अथिया शेट्टी ने बेबी बम्प में एक साथ ढेर सारी झलकियां दिखाई हैं। इन तस्वीरों में अथिया रिलैक्स मूड में दिख रही हैं। वहीं पहली तस्वीर में बेबी बम्प में अथिया के पैरों पर सिर रखकर लेटे हुए केएल राहुल दिख रहे हैं। वहीं इन 10 पोस्ट में से एक वीडियो भी है, जो शूट के दौरान की है। इस वीडियो में जैसे ही केएल राहुल अथिया के बेबी बम्प पर हाथ रखते हैं तो वो खिलखिलाकर हंस पड़ती हैं।

पापा सुनील शेट्टी का बेटी की इन तस्वीरों पर आया ये रिएक्शन
अथिया ने इन तस्वीरों को शेयर कर बेहद छोटा और क्यूट कैप्शन लिखा है। इस पोस्ट में तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है- ओह बेबी। इस पोस्ट पर टाइगर श्रॉफ, सोनाक्षी सिन्हा, रणवीर सिंह, कृष्णा श्रॉफ, सोफी चौधरी जैसे सिलेब्रिटीज़ ने अथिया पर खूब प्यार बरसाया है। वहीं पापा सुनील शेट्टी ने बेटी के इस पोस्ट पर ढेर सारे रेड हार्ट शेयर किए हैं और नजर न लगे इसके लिए एक इमोजी भी शेयर की है।

अथिया शेट्टी ने भी घर से ही मैच का लुत्फ़ उठाया
रविवार को भारत की चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीत का जश्न मनाया गया! कई लोगों की तरह अथिया शेट्टी ने भी घर से ही मैच का लुत्फ़ उठाया। टीम इंडिया की जीत के बाद, उन्होंने एक प्यारी सी तस्वीर भी शेयर की। अथिया ने टीम इंडिया और अपने हसबैंड को चियर करते हुए अपनी बेबी बम्प की तस्वीर शेयर की थी। बता दें कि अथिया ने 8 नवंबर, 2024 को अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी अपने फैन्स से शेयर की थी।

Latest articles

वीर सावरकर की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नमन, बोले- उनके विचार युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए करेंगे प्रेरित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल से राजस्थान टीबी मुक्त अभियान में तेजी, 60 दिन में 19 लाख लोगों की स्क्रीनिंग

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल और मजबूत इच्छाशक्ति के फलस्वरूप राजस्थान 'टीबी मुक्त'...

भजनलाल सरकार का कमाल: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति, शिकायतों में आई 41 हजार की कमी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के बेहतर प्रबंधन और दूरगामी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...