17.8 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराज्य'देश में मुसलमान होना गुनाह हो गया है', मर भी जाएं पर...

‘देश में मुसलमान होना गुनाह हो गया है’, मर भी जाएं पर जरूर पढ़ेंगे जुम्मे की नमाज, सपा नेता अबू आजमी का बड़ा बयान

Published on

मुंबई:

मुगल शासक औरंगजेब की तारीफ कर हाल ही में विवादों में आए समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी(Abu Azmi) ने होली और रमजान के जुम्मे की नमाज एक ही दिन पड़ने पर हो रहे विवाद पर बड़ा बयान दिया है। अबू आजमी ने कहा कि वह हर हाल में जुम्मे की नमाज पढ़ेंगे। अबू आजमी ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील की कि जब नमाज पढ़ने जाएं और कुछ होता है तो कोई जवाब न दें। उन्होंने कहा कि नमाज पढ़िए और घर जाइए। क्योंकि सरकार भी इनकी है और पुलिस भी। कानून नाम की कोई चीज अब बची नहीं है। मेरे साथ क्या हुआ, सभी ने देखा है। अबू आजमी ने कहा कि मर भी जाएं, लेकिन नमाज तो जरूर पढ़ेंगे। नमाज तो पढ़ना ही चाहिए।

सपा नेता ने क्या कहा?
औरंगजेब पर दिए बयान के बाद महाराष्ट्र विधानसभा से उनके निलंबन पर सपा नेता ने कहा कि देखिए, बात यह है कि किसी ने अचानक मुझसे सवाल पूछा और मैंने बस जवाब दे दिया। यह पहले से तय नहीं था, न ही मैंने कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। लेकिन इस मुद्दे को इतना तूल दिया गया कि मुझे महाराष्ट्र विधानसभा से निलंबित कर दिया गया, और उपमुख्यमंत्री मुझे देशद्रोही कह रहे हैं। मेरे खिलाफ एक एफआईआर भी दर्ज की गई है। मुझे पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है।

‘मेरे खिलाफ गलत तरीके से दर्ज हुआ केस’
अबू आजमी ने कहा कि मैं समझता हूं कि स्पीकर को कोई भी कार्रवाई करने का पूरा अधिकार है। मेरे खिलाफ गलत तरीके से दर्ज की गई एफआईआर के लिए मैंने अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया था, जो मंजूर हो गई। उन्होंने कहा कि पूरा सदन चाहता था कि मुझे निलंबित किया जाए और कर दिया गया। अगर सदन चाहेगा कि मुझे हमेशा के लिए निलंबित कर दिया जाए, तो वह भी कर देंगे। उनकी सरकार है, वे जो चाहे कर सकते हैं।”

‘देश में मुसलमान होना गुनाह हो गया है’
महाराष्ट्र विधानसभा से निलंबन के खिलाफ अदालत की शरण में जाने के बारे में पूछे जाने पर अबू आजमी ने कहा कि वह ऐसा नहीं करेंगे। दुनिया देख रही है कि उनके साथ किस तरह से अन्याय किया जा रहा है। योगी आदित्यनाथ के बयान पर अबू आजमी ने कहा कि देश में मुसलमान होना गुनाह हो गया है। मुसलमानों को अपमानित किया जा रहा है। ऐसा माहौल पैदा किया जा रहा है कि इस देश के लिए मुसलमानों ने कुछ नहीं किया। कहा जाता है कि मुसलमानों ने देश को लूटा। मैं समझता हूं कि जहां-जहां बीजेपी की सरकार है, वहां मुसलमानों को तकलीफ दी जा रही है। (इनपुट आईएएनएस)।

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...