14.1 C
London
Monday, June 8, 2026
Homeराजनीतिखतरनाक मानसिकता का संकेत... बजट से रुपये के चिन्ह हटाने पर डीएमके...

खतरनाक मानसिकता का संकेत… बजट से रुपये के चिन्ह हटाने पर डीएमके सरकार पर भड़कीं वित्त मंत्री सीतारमण

Published on

नई दिल्ली:

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने डीएमके सरकार पर तमिलनाडु के बजट से रुपये के आधिकारिक चिन्ह ‘₹’ को हटाने का आरोप लगाया है। यह बजट कल पेश किया जाएगा। सीतारमण ने सवाल उठाया कि अगर डीएमके को ‘₹’ से दिक्कत है, तो 2010 में यूपीए सरकार के दौरान इसका विरोध क्यों नहीं किया गया? उस समय डीएमके केंद्र में सत्ताधारी गठबंधन का हिस्सा थी। उन्होंने कहा कि विडंबना यह है कि ‘₹’ को पूर्व डीएमके विधायक एन. धर्मलिंगम के बेटे डी. उदय कुमार ने डिजाइन किया था।

तमिलनाडु सरकार के बजट को लेकर मचा है बवाल
तमिलनाडु सरकार ने भाषा को लेकर केंद्र के साथ बढ़ते विवाद के बीच, वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बजट के ‘लोगो’ में भारतीय रुपये के देवनागरी लिपि वाले प्रतीक चिह्न की जगह एक तमिल अक्षर का उपयोग किया है। उसके जवाब में वित्त मंत्री ने यह बात कही है।

‘यह खतरनाक मानसिकता का संकेत’
सीतारमण ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘यह एक खतरनाक मानसिकता का संकेत है जो देश की एकता को कमजोर करता है और क्षेत्रीय गौरव के बहाने अलगाववादी भावनाओं को बढ़ावा देता है…।’’ उन्होंने कहा, ‘‘रुपये का प्रतीक चिह्न अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छी तरह से पहचाना जाता है और वैश्विक वित्तीय लेनदेन में भारत की पहचान के रूप में काम करता है। ऐसे समय में जब भारत यूपीआई का उपयोग करके सीमापार भुगतान पर जोर दे रहा है, क्या हमें वास्तव में अपने स्वयं के राष्ट्रीय मुद्रा प्रतीक को कमतर आंकना चाहिए?’’

‘कई देशों में रुपया नाम की मुद्रा’
सीतारमण ने कहा, ‘‘वास्तव में, इंडोनेशिया, मालदीव, मॉरीशस, नेपाल, सेशेल्स और श्रीलंका सहित कई देश आधिकारिक तौर पर ‘रुपया’ या इसे मिले-जुले नाम को अपनी मुद्रा के नाम के रूप में उपयोग करते हैं…।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सभी निर्वाचित प्रतिनिधि और अधिकारी संविधान के तहत हमारे राष्ट्र की संप्रभुता और अखंडता को बनाए रखने की शपथ लेते हैं। राज्य बजट दस्तावेजों से रुपये के चिन्ह जैसे राष्ट्रीय प्रतीक को हटाना उस शपथ के खिलाफ है। यह राष्ट्रीय एकता के प्रति प्रतिबद्धता को कमजोर करता है।’’

‘तमिल युवा की रचनात्मक योगदान की अवहेलना’
सीतारमण ने कहा, ‘‘विडंबना यह है कि रुपये के चिन्ह को द्रमुक के पूर्व विधायक एन. धर्मलिंगम के बेटे डी उदय कुमार ने डिजाइन किया था। अब इसे मिटाकर द्रमुक न केवल एक राष्ट्रीय प्रतीक को खारिज कर रही है, बल्कि एक तमिल युवा के रचनात्मक योगदान की भी पूरी तरह से अवहेलना कर रही है।’’

इसके अलावा, तमिल शब्द ‘रुपाई’ की जड़ें संस्कृत शब्द ‘रुपया’ से गहराई से जुड़ी हैं, जिसका अर्थ है ‘गढ़ी हुई चांदी’ या ‘ऐसा चांदी का सिक्का जिसपर काम हुआ हो।’ यह शब्द तमिल व्यापार और साहित्य में सदियों से चलता आ रहा है और आज भी, ‘रुपाई’ तमिलनाडु और श्रीलंका में मुद्रा का नाम बना हुआ है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में भाजपा उतारेगी तीसरा राज्यसभा कैंडिडेट, दिल्ली से मिली हरी झंडी

कल नामांकन दाखिल करेंगी कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन भोपाल। मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीसरी...

जनता पर फिर महंगाई की मार: घरेलू गैस सिलिंडर 29 रुपये महंगा, विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली। एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी के बाद विपक्ष एक बार...

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग...

सांसद आलोक शर्मा के प्रयास लाए रंग: सीहोर में फिर रुकेगी इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस

​भोपाल। लंबे समय से चली आ रही सीहोरवासियों की बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...