19 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeखेलबचकर रहना... IPL से पहले दहाड़ रहा 'पंजाब का शेर', श्रेयस अय्यर...

बचकर रहना… IPL से पहले दहाड़ रहा ‘पंजाब का शेर’, श्रेयस अय्यर ने मार-मारकर भुर्ता बना दिया

Published on

पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के लिए नए पीसीए स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ में टीम के अभ्यास मैच में 41 गेंदों में 85 रनों की शानदार पारी खेली। बुधवार को हुए मैच में, अय्यर की टीम बी ने 20 ओवरों में कुल 205 रन बनाए। टीम बी के लिए अय्यर की 41 गेंदों में 85 रनों की तूफानी पारी ने अहम भूमिका निभाई। टीम ए के लिए, शशांक सिंह ने 2/38 विकेट लिए। जवाब में, टीम ए के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने क्रमश: 31 गेंदों में 72 रन और 42 गेंदों में 66 रन बनाकर अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। विष्णु विनोद ने भी केवल 10 गेंदों में 26* रनों की तेज पारी खेली।

टीम ए 198 रन ही बना पाई और 7 रन से मैच हार गई। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 22 रन देकर दो विकेट लिए और प्रभावित किया। पंजाब किंग्स का पहला खिताब जीतने का अभियान 25 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ शुरू होगा। इसके बाद टीम राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दो घरेलू मैच खेलने के लिए अपने घरेलू मैदान, न्यू पीसीए स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ में वापस आएगी।

भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ में खरीदा था। वह ऋषभ पंत के बाद आईपीएल में बिकने वाले दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। अय्यर ने पिछले सीजन अपनी कप्तानी में केकेआर को चैंपियन बनाया था। लेकिन मेगा ऑक्शन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने अय्यर को रिलीज कर दिया था।

आईपीएल 2025 के लिए पंजाब किंग्स का स्क्वाड
श्रेयस अय्यर, शशांक सिंह (रिटेन), नेहल वढेरा, हरनूर सिंह पन्नू, प्रियांश आर्य, पायला अविनाश, जोश इंग्लिस, विष्णु विनोद, प्रभसिमरन सिंह (रिटेन), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, हरप्रीत बराड़ (स्पिन), अजमतुल्लाह उमरजई, आरोन हार्डी , मुशीर खान, सूर्यांश शेडगेयुजवेंद्र चहल, प्रवीण दुबे, अर्शदीप सिंह (RTM), लॉकी फर्ग्यूसन, यश ठाकुर, विजयकुमार वैशाक, कुलदीप सेन, जेवियर बार्टलेट।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...