15.5 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान के परमाणु बम पर BLA की नजर, पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने जताया...

पाकिस्तान के परमाणु बम पर BLA की नजर, पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने जताया बड़ा खतरा, दावा- बलूचिस्तान में लहरा रहा भारत का झंडा

Published on

इस्लामाबाद

बलूचिस्तान की आजादी की मुहिम चलाने वाले हथियारबंध विद्रोही समूह बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने हाल ही में अपने हमलों से पाकिस्तान को हिलाकर रख दिया है। बीएलए के एक के बाद एक हमलों ने पाकिस्तानी सेना और सुरक्षाबलों की नींद उड़ा दी है। इस बीच एक हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है कि बलूच विद्रोहियों के निशाने पाकिस्तान के परमाणु बम हैं। पाकिस्तान के पत्रकार मंसूर अली खान ने ये दावा किया है। उन्होंने बताया कि बलूच अलगाववादी पाकिस्तान के न्यूक्लियर परमाणु को निशाने पर ले रहे हैं।

पाकिस्तान के परमाणु बम पर निशाना
मंसूर अली खान ने नीदरलैंड में बलूचिस्तान की आजादी के समर्थकों का एक वीडियो अपने चैनल पर शेयर किया है, जिसमें पाकिस्तान के परमाणु बम को खत्म करने की मांग की जा रही है। मंसूर अली खान ने इसके अलावा एक और वीडियो किसी अन्य देश का ही दिखाया है। इस वीडियो में पाकिस्तानी परमाणु बम को खतरा बताया जा रहा है। हालांकि, खान ने इस वीडियो को एक साल पुराना बताया है, लेकिन साथ ही सवाल खड़े किए हैं।

बलूच विद्रोहियों का भारत कनेक्शन
मंसूर अली खान ने बलूच अलगाववादियों पर भारत से जुड़े होने का आरोप तक लगा दिया। इसके लिए उन्होंने एक एक्स अकाउंट पर दो कथित बलूच बच्चों को भारत और संभावित आजाद बलूचिस्तान का झंडा पकड़े दिखाया गया है। दिलचस्प बात ये है कि मंसूर अली खान खुद ही स्वीकार भी करते हैं कि उन्हें पता नहीं है कि ये झंडा किस इलाके का है, लेकिन इसके आधार पर वे भारत को बलूचिस्तान के आजादी आंदोलन में शामिल बता देते हैं।

बलूच आंदोलन पर उठाए सवाल
खान ने कहा, आखिर भारत का झंडा बलूचिस्तान में क्यों लहरा रहा है। बलूचिस्तान के लोग तो अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं, ऐसे में उनके आंदोलन में दूसरे देश का झंडा क्यों फहरा रहा है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि बलूचिस्तान के लिए नारेबाजी के बीच में पाकिस्तान का न्यूक्लियर प्रोग्राम कैसे आ गया? उन्होंने बलूच एक्टिविस्टों के भारतीय मीडिया चैनलों पर जाने को लेकर भी आपत्ति जताई और इसके आधार पर भारत से कनेक्शन जोड़ दिया।

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर किया हमला, यूएस अमेरिकी एयरस्ट्राइक के जवाब में कार्रवाई

ट्रम्प बोले थे- हेलिकॉप्टर गिराने का बदला लेंगे अम्मान। पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान...