24.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यउप्र में यही है कानून का राज : बस स्‍टैंड से भाई...

उप्र में यही है कानून का राज : बस स्‍टैंड से भाई के घर जा रही थी, लखनऊ में ऑटो सवार महिला का अपहरण करके मर्डर

Published on

लखनऊ:

आलमबाग बस अड्डे से मंगलवार देर रात ऑटो से कमता के लिए निकली महिला को बदमाशों ने अगवा कर मार डाला। उनका शव मलिहाबाद के एक बाग में पड़ा मिला। पुलिस ने हत्या का केस दर्जकर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है।

अयोध्या निवासी एक महिला रविवार को निजी कंपनी में इंटरव्यू देने वाराणसी गई थी। मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे वह रोडवेज बस से आलमबाग बस अड्डे पर पहुंची। वहां से ऑटो से भाई के घर कमता जाने के लिए निकली। लेकिन घर नहीं पहुंची। भाई ने कॉल किया तो महिला का फोन बंद मिला और आखिरी लोकेशन मलिहाबाद निकली। इस पर भाई ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने देर रात मलिहाबाद के आम के एक बाग से महिला का शव बरामद कर लिया।

डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमॉर्टम किया। रेप की आशंका में स्लाइड जांच के लिए भिजवाई गई है। डीसीपी पश्चिमी विश्वजीत श्रीवास्तव का कहना है कि हत्यारों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं।

बच्ची के हत्यारे को सज़ा-ए-मौत
बदायूं पॉक्सो कोर्ट ने बच्ची का यौन उत्पीड़न करने में विफल रहने के बाद उसकी हत्या करने के दोषी जाने आलम (22) को बुधवार को फांसी की सजा सुनाई। मामला 18 अक्टूबर 2024 का है। सात वर्षीय बच्ची अपने घर से सब्जी लेने निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। उसका शव खंडहरनुमा मकान से मिला था।

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

71 साल की उम्र में बने चार्टर्ड अकाउंटेंट, ताराचंद अग्रवाल ने पेश की मिसाल

राजस्थान। उम्र केवल एक संख्या है और यदि लक्ष्य हासिल करने का जज्बा हो...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...