18.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeखेल411 रन, 60 चौके-छक्के... न्यूजीलैंड पर पाकिस्तान गजब जीत, T20 में बल्लेबाजों...

411 रन, 60 चौके-छक्के… न्यूजीलैंड पर पाकिस्तान गजब जीत, T20 में बल्लेबाजों का ऐसा तांडव

Published on

ऑकलैंड

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला पूरी तरह से बल्लेबाजों के नाम रहा। ऑकलैंड के ईडन पार्क की पाटा पिच पर दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने खूब बल्ले घुमाए। मैच में कुल 35.5 का खेल हुआ और इस दौरान दोनों टीमों की ओर से कुल मिलाकर 411 रन बने, जबकि 60 चौके और छक्के लगे। पाकिस्तान ने यह मुकाबला 4 ओवर शेष रहते 9 विकेट से जीता तो 22 साल के हसन नवाज ने भयानक तूफानी अंदाज में बैटिंग करते हुए शतक ठोका, जबकि कप्तान सलमान अली आगा ने 31 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्के उड़ाते हुए नाबाद 51 रन की पारी खेली।

हसन नवाज के शतक से टूटा बाबर आजम का रिकॉर्ड
मैच में 28 बाउंड्री न्यूजीलैंड की ओर से लगी, जबकि 32 बाउंड्री पाकिस्तान के 3 बल्लेबाजों के नाम रही। शुरुआती दो मैचों में शून्य पर आउट होने वाले हसन नवाज ने इस मैच में सिर्फ 44 गेंदों में शतक पूरा करते हुए पाकिस्तान के लिए 49 गेंदों में सबसे तेज टी20 इंटरनेशनल शतक लगाने का बाबर आजम का रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया। उन्होंने 45 गेंदों का सामना किया, जबकि 7 छक्के और 10 चौके उड़ाए। वह पाकिस्तान के लिए टी20 इंटरनेशनल में शतक ठोकने वाले चौथे बल्लेबाज हैं। उसने पहले अहमद शहजाद, बाबर आजम (3 शतक), मोहम्मद रिजवान ने यह कारनामा किया था।

कीवी बल्लेबाजों ने भी खूब घुमाए बल्ले
मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 19.5 ओवरों में सभी विकेट खोकर 204 रन बनाए। कीवी टीम के लिए मार्क चैपमैन ने विध्वंसक बैटिंग करते हुए 44 गेंदों में 11 चौके और 4 छक्के उड़ाते हुए 94 रनों की पारी खेली। माइकल ब्रेसवेल ने 18 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्के उड़ाते हुए 31 रन ठोके। टिम सिफर्ट 9 गेंदों में एक चौका और 2 छक्के लगाए और 19 रन की पारी खेली। पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ ने 3, जबकि शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद और अब्बास अफरीदी ने 2-2 विकेट झटके। एक विकेट शादाब खान के नाम रहा।

हसन नवाज के आगे पहाड़ सरीखा लक्ष्य छोटा
205 रनों का भारी लक्ष्य देखकर लग रहा था कि पाकिस्तान घुटने टेक देगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। उसके लिए मोहम्मद हारिस और हसन नवाज ने तेज शुरुआत दी। हारिस 20 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्के के दम पर 41 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, हसन नवाज ने ताबड़तोड़ बैटिंग जारी रखी। उन्होंने 45 गेंदों में 10 चौके और 7 छक्के के दम पर नाबाद 105 रन बनाए। सलमान आगा ने 51 रन की पारी खेलते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। यह 6 मैचों बाद पाकिस्तान टी20 इंटरनेशनल में पहली जीत है। हालांकि, सीरीज में न्यूजीलैंड अभी भी 2-1 से आगे है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...