24.6 C
London
Friday, May 29, 2026
Homeराज्यरांची की अदालत में सीता सोरेन के खिलाफ शिकायतवाद दायर, पूर्व PA...

रांची की अदालत में सीता सोरेन के खिलाफ शिकायतवाद दायर, पूर्व PA के परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

Published on

रांची,

सोरेन परिवार की बड़ी बहू और सीएम हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन के खिलाफ उनके पूर्व निजी सचिव देवाशीष घोष के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रांची की अदालत में शिकायतवाद दर्ज कराया है. कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करते हुए 28 अप्रैल को रीना घोष का बयान दर्ज कराने का निर्देश दिया है.

दरअसल, सीता सोरेन के पीए को उन पर गन तानने और हमले की कोशिश के आरोप में 7 मार्च को धनबाद से गिरफ्तार किया गया था. लेकिन इस परिवारों के गंभीर आरोपों के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है.

रीना घोष ने अपने शिकायतवाद में कहा कि उनके बड़े भाई देवाशीष घोष को साजिश के तहत गिरफ्तार कराया गया है. उन्होंने सीता सोरेन पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह (सीता सोरेन) जामताड़ा में चुनाव के दौरान पानी की तरह पैसे बहाने से नाराज थीं.

उन्होंने कहा कि वह चुनाव हारने के बाद देवाशीष से पैसे वापस मांगने का दबाव बनाने लगीं. इसके बाद उन्होंने अपने सहयोगी और बॉडी गार्ड के साथ मिलकर 7 मार्च को धनबाद के सरायढेला स्थित सोनोटेल होटल से देवाशीष को जबरन उठा लिया और दबाव बनाकर तीन लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए. इसके बाद उनकी गाड़ी की चाभी, एटीएम कार्ड, गाड़ी में रखे एक्सेस बैंक की चेक बुक, जमीन का डॉक्यूमेंट समेत कई अहम डॉक्यूमेंट्स छीन लिए.

रीना ने ये भी आरोप लगाया कि गाड़ी ट्रांसफर करने के लिए फॉर्म 29 और फॉर्म 30 पर भी जबरदस्ती साइन करा लिए. उनका कहना है कि उन्होंने बैंक से फंड ट्रांसफर करने, डीटीओ ऑफिस को गाड़ी की ऑन रशिष ट्रांसफर करने और रजिस्ट्रार से जमीन ट्रांसफर करने पर रोक लगवा दी है.

आपको बता दें कि सीता सोरेन ने जामताड़ा से बीजेपी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन वह हार गईं. इससे पहले उन्होंने दुमका से लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन वह हार गईं. इससे पहले उन्होंने सोरेन परिवार पर महत्व ना देने और ठीक से व्यवहार ना करने का आरोप लगाते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा को छोड़ दिया था.

Latest articles

पुलिस ने कमला नगर इलाके से दो शराब तस्करों से बरामद की एक लाख रुपए की अंग्रेजी शराब

भोपाल। अवैध शराब के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत कमला नगर...

खजूरी इलाके में अवैध रूप से चल रहे शराब के आहते को पुलिस ने किया सील

भोपाल। राजधानी के खजूरी थाना इलाके में एक शराब की दुकान के पास अवैध...

दोस्त के साथ घूमने आई बैरागढ़ की युवती ने बड़े तालाब में लगाई छलांग, गोताखोरों ने सुरक्षित निकाला

भोपाल। राजधानी के वीआईपी रोड पर शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब...

टीटी नगर में असिस्टेंट रजिस्ट्रार के सूने घर का ताला तोड़कर 2 लाख के माल पर चोरों ने किया हाथ साफ

भोपाल। राजधानी में बेखौफ चोरों ने पुलिस गश्त को चुनौती देते हुए अलग-अलग इलाकों...

More like this

वीर सावरकर की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नमन, बोले- उनके विचार युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए करेंगे प्रेरित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल से राजस्थान टीबी मुक्त अभियान में तेजी, 60 दिन में 19 लाख लोगों की स्क्रीनिंग

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल और मजबूत इच्छाशक्ति के फलस्वरूप राजस्थान 'टीबी मुक्त'...

भजनलाल सरकार का कमाल: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति, शिकायतों में आई 41 हजार की कमी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के बेहतर प्रबंधन और दूरगामी...