17.2 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत की तरह घुसकर हमला करेगी पाकिस्तान आर्मी... एक्सपर्ट ने बताया पाकिस्तान...

भारत की तरह घुसकर हमला करेगी पाकिस्तान आर्मी… एक्सपर्ट ने बताया पाकिस्तान कैसे बनेगा जनरल मुनीर का हार्ड स्टेट

Published on

इस्लामाबाद:

पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर के मंगलवार को दिए एक बयान ने हलचल मचा दी है। जनरल मुनीर ने पाकिस्तान को एक हार्ड स्टेट में बदलने पर जोर दिया और इसे देश के अस्तित्व के लिए एक जरूरी उपाय बताया। ये बयान इसलिए भी अहम है, क्योंकि सेना प्रमुख को पाकिस्तान में असल शासक समझा जाता है। ये बयान ऐसे समय में आया है, जब पाकिस्तान में बलूच विद्रोहियों और टीटीपी चरमपंथियों ने अपने हमलों से पाकिस्तानी सेना को हिला दिया है। बलूचिस्तान में हाल ही में पाकिस्तानी सेना के कई जवान मारे गए हैं। ऐसे में आर्मी चीफ का बयान पाकिस्तान में बड़े नीतिगत बदलाव की ओर इशारा करता है।

जनरल मुनीर के बयान के बाद यह सवाल उठता है कि क्या पाकिस्तान एक मिलिट्री राज्य बनने जा रहा है। या फिर इसका मतलब ये तो नहीं है कि पाकिस्तान अब ईरान और अफगानिस्तान में सैन्य कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है। अगर ऐसा होता है तो इसके क्या मायने होंगे। पाकिस्तानी एक्सपर्ट कमर चीमा ने इस बयान का विश्लेषण किया है।

भारत की राह पर चलेगा पाकिस्तान?
कमर चीमा का कहना है कि पाकिस्तान के इस बयान का मतलब है कि अब पाकिस्तानी आर्मी अफगानिस्तान के अंदर कार्रवाई के लिए तैयार है। अफगानिस्तान के साथ ही ईरान के सीमावर्ती इलाकों में मौजूद बलूच विद्रोहियों के खिलाफ भी ऐक्शन की योजना का संकेत मिलता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अब भारत की तरह ही सीमा पार करके हमला करेगा।

सीमा पार जाकर पाकिस्तान करेगा कार्रवाई
कमर चीमा ने कहा कि पाकिस्तान के हार्ड स्टेट वाले बयान का मतलब है कि अब जहां भी खतरा दिखेगा, पाकिस्तान उसके आने का इंतजार नहीं करेगा, बल्कि उसी जगह पर जाकर उसे खत्म करेगा। कमर चीमा ने भारत का उदाहरण दिया जब साल 2019 में भारतीय वायुसेना ने बालाकोट में जाकर एयरस्ट्राइक की थी। चीमा ने कहा कि भारत ने भी कहा था कि उसके ऊपर हमला हुआ, इसलिए उसने कार्रवाई की। चीमा ने कहा कि पाकिस्तान को भी हर उस जगह हमला करना चाहिए, जहां से खतरा निकल रहा है। पाकिस्तान को अब भारत की तरह कार्रवाई करनी चाहिए।

 

Latest articles

मप्र में भीषण गर्मी-बाजारों में पसरा सन्नाटा, 15 शहरों में 43°C पार, कई जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक ऐसा करवट बदला है कि लोग बारिश...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर आवाजाही ठप, 68 यात्री बाहर निकाले, कई ट्रेनें प्रभावित

रतलाम। कोटा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रतलाम जिले के आलोट स्टेशन के...

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...