10.4 C
London
Saturday, March 28, 2026
HomeUncategorizedसुशांत सिंह राजपूत मामले में CBI ने मुंबई कोर्ट में दायर की...

सुशांत सिंह राजपूत मामले में CBI ने मुंबई कोर्ट में दायर की क्लोजर रिपोर्ट, रिया चक्रवर्ती को मिली क्लीन चिट

Published on

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में CBI जांच पूरी हो गई है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, केंद्रीय जांच ब्यूरो ने एक्टर की मौत पर क्लोजर रिपोर्ट सौंप दी है। सुशांत की मौत के करीब पांच साल बाद कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट दायर की गई है। खबर है कि इसमें इसे ‘आत्महत्या’ का मामला बताया गया है। साथ ही रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को क्लीनचिट भी दे दी है, क्योंकि एजेंसी को ऐसा कोई सबूत नहीं मिला कि सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाया गया था।

सुशांत सिंह राजपूत की 34 साल की उम्र में मौत हो गई थी। वह 14 जून, 2020 को अपने बांद्रा के घर पर मृत पाए गए थे। इसके बाद काफी विवाद खड़ा हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए इस केस की जांच CBI को सौंप दी गई थी। एक्टर का पोस्टमॉर्टम कूपर हॉस्पिटल में हुआ था, जिसकी रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना बताया गया था।

दो मामलो में CBI ने क्लोजर रिपोर्ट दायर की
सुशांत सिंह राजपूत केस में काफी छानबानी और जांच-पड़ताल के बाद अब सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट कोर्ट में फाइल कर दी है। अधिकारियों ने कहा है कि दो मामलों में क्लोजर रिपोर्ट दायर की गई है। एक में एक्टर के पिता द्वारा रिया चक्रवर्ती के खिलाफ लगाए गए आरोप के बारे में है और दूसरी, रिया की तरफ से एक्टर के परिवार के खिलाफ लगाए गए आरोप हैं। अगस्त, 2020 में बिहार पुलिस से इस केस को CBI ने अपने हाथ में लिया था। सोर्स ने कहा कि चार साल से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी जब एजेंसी को कोई सबूत नहीं मिला कि एक्टर को सुसाइड के लिए मजबूर किया गया था, तो उन्होंने ये रिपोर्ट दायर की और एक्ट्रेस रिया और उनके परिवार को क्लीन चिट दे दी है।

सुशांत सिंह राजपूत की फिल्में
सुशांत सिंह राजपूत ने टीवी की दुनिया से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने एकता कपूर के ‘पवित्र रिश्ता’ में मानव का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाई थी। फिर वह कुछ और टीवी शोज में दिखाई दिए थे। उसके बाद फिल्मों का रुख किया था। उन्होंने काई पो चे, दिल बेचारा, एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, शुद्ध देसी रोमांस, डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी, छिछोरे जैसी फिल्में भी की थीं।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...