19.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यआप का गुजरात में पंजाब वाला दांव, विसावदर सीट से गोपाल इटालिया...

आप का गुजरात में पंजाब वाला दांव, विसावदर सीट से गोपाल इटालिया को बनाया कैंडीडेट, जानें रणनीति

Published on

अहमदाबाद

आम आदमी पार्टी ने गुजरात में पंजाब वाला दांव खेला है। राज्य में खाली पड़ी विसावदर सीट के लिए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया को अपना कैंडिडेट घोषित कर दिया है। आप ने अपने कैंडिडेट का ऐलान ऐसे वक्त पर किया है जब चुनाव आयोग ने विसावदर सीट के उप चुनाव का ऐलान नहीं किया है। 2022 के विधानसभा चुनावों में यह सीट आप ने जीती थीं लेकिन अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले विधायक भूपत भायाणी इस्तीफा देकर बीजेपी में चले गए थे। पिछले एक साल से अधिक समय से यह सीट खाली पड़ी है। आप ने पंजाब में भी लुधियाना सीट के उप चुनाव के लिए राज्य सभा सांसद संजीव अरोड़ा को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहां भी आयोग ने चुनाव की घोषणा नहीं की है।

जून में चुनाव की संभावना
गुजरात में अभी दो विधानसभा की सीटें खाली है। विसावदर सीट भूपत भायाणी के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी, हालांकि भूपत भायाणी की जीत को बीजेपी उम्मीदवार हर्ष रिबाडिया द्वारा हाईकोर्ट में चुनौती दिए जाने से अभी तक चुनाव नहीं हो पाया था, लेकिन हर्षद रिबाडिया द्वारा पीटिशन वापस लेने से अब चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। ऐसे में अब विसावदर में जून में चुनाव की उम्मीद जा रही है। तो वहीं दूसरी तरफ राज्य के मेहसाणा जिले की कड़ी विधानसभा सीट बीजेपी के सिसिंग विधायक के निधन के चलते खाली हुई है।

सूरत से इटालिया लड़े थे चुनाव
2022 गुजरात विधानसभा चुनावों में गोपाल इटालिया सूरत की कतारगाम सीट से चुनाव लड़े थे। इस सीट पर इटालिया ने बीजेपी के प्रत्याशी विनोद मोरडिया को टक्कर दी थी। इटालिया को पहली बार लड़मे हुए 55,878 वोट हासिल हुए थे। विसावदर सीट पर आप से लड़कर भूपत भायाणी जीते थे। भायाणी ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए पूर्व विधायक हर्षद रिबाडिया को 7,063 वोटों से हराया था। 2017 में कांग्रेस से जीते हर्षद रिबाडिया 2022 के चुनावों से पहले बीजेपी में चले गए थे। गुजरात के विसावदर सीट से बीजेपी के दिग्गज नेता केशुभाई पटेल का नाम जुड़ा हुआ है। वह इस सीट से चार बार विधानसभा पहुंचे। इस सीट पर बीलेपी को आखिरी बार 2007 में जीत मिली थी।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this