19 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराज्यबिहार : शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, पिटाई के बाद ग्रामीणों...

बिहार : शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, पिटाई के बाद ग्रामीणों ने करा दी शादी

Published on

मुजफ्फरपुर,

बिहार के मुजफ्फरपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां शादीशुदा प्रेमिका से चोरी-छिपे मिलने पहुंचे प्रेमी को रंगे हाथ पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की गई. फिर ग्रामीणों ने दोनों की शादी करवा दी. यह अजीबोगरीब घटना जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव की है. अब आपको बताते हैं पूरा मामला…

जानकारी के मुताबिक, मयंक नामक युवक का प्रेम-प्रसंग लक्ष्मीपुर की फैंसी नामक शादीशुदा महिला से चल रहा था. शुक्रवार रात मयंक अपनी प्रेमिका फैंसी से मिलने उसके घर पहुंचा. दोनों घर के पीछे चोरी-छिपे बात कर रहे थे. तभी लड़की के पिता सचिंद्र सिंह की उन पर नजर पड़ गई. उन्होंने बिना देर किए प्रेमी को धर दबोचा और हंगामा मच गया. परिजनों की आवाज सुनकर गांववाले भी मौके पर जुट गए.

हंगामा बढ़ा, पुलिस आई, फिर शादी का फैसला हुआ
इसके बाद भीड़ ने प्रेमी को घेर लिया और उसकी लात-घूंसों से पिटाई कर दी. इस दौरान मयंक मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन गुस्साए ग्रामीणों ने उसकी एक न सुनी और उसकी जमकर धुनाई कर दी. इस दौरान मामले की जानकारी किसी ने पुलिस को दे दी. मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक गांववालों ने खुद ही इस मामले को सुलझाने का फैसला कर लिया था. ग्रामीणों और परिजनों ने आपसी सहमति से प्रेमी-प्रेमिका की शादी कराने का निर्णय लिया. इसके बाद गांव के ही मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से दोनों की शादी करवा दी गई और पुलिस को भी बिना कार्रवाई किए लौटना पड़ा.

पहले से शादीशुदा थी फैंसी, लेकिन छोड़ चुकी थी पति को
इस शादी के दिलचस्प पहलू यह है कि फैंसी पहले से शादीशुदा थी. उसकी पहली शादी 2022 में महुआ गांव के एक युवक से हुई थी, लेकिन बाद में पता चला कि उसका पति मंदबुद्धि है. इस वजह से शादी के छह महीने बाद ही फैंसी अपने मायके लौट आई थी. हालांकि, अब तक उसका तलाक नहीं हुआ है. लेकिन परिजनों ने उसकी शादी मयंक से करा दी और उसे ससुराल भी विदा कर दिया.

कैसे हुई मयंक और फैंसी की मुलाकात?
ग्रामीणों के अनुसार, करीब एक साल पहले बाजार में फैंसी और मयंक की मुलाकात हुई थी. धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध बढ़ा और मयंक अक्सर फैंसी के गांव आने लगा. हालांकि, इस बार वह पकड़ा गया और गांववालों ने उसे बंधक बना लिया. लड़की के घर से मयंक के गांव की दूरी करीब 10 किलोमीटर बताई जा रही है.

पुलिस का क्या कहना है?
ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने बताया कि प्रेमी को लड़की के परिजनों ने बंधक बना लिया था. पुलिस को सूचना मिली, लेकिन जब पुलिस पहुंची तो दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया था और शादी कर दी गई थी. किसी भी पक्ष ने थाने में कोई आवेदन नहीं दिया, इसलिए पुलिस बिना कार्रवाई के लौट गई.

Latest articles

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...

More like this

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...