11.5 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeखेलसीजन के पहले मैच में मुंबई इंडियंस की हार का सिलसिला जारी,...

सीजन के पहले मैच में मुंबई इंडियंस की हार का सिलसिला जारी, एल क्लासिको में सीएसके ने मारी बाजी

Published on

चेन्नई

मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीम है। लीग में सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के नाम है। चेन्नई सुपर किंग्स के साथ टीम के नाम सबसे ज्यादा 5 खिताब भी हैं। लेकिन 2013 में शुरू हुआ सीजन के पहले मैच में हार का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आईपीएल 2025 में भी मुंबई इंडियंस अपना पहला मैच हार गई है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एमए चिदंबरम स्टेडियम में मुंबई को 4 विकेट से हार मिली। लगातार 13वें सीजन मुंबई अपना पहला मैच हारी है।

खलील और नूर अहमद चमके
अफगानिस्तान के ‘मिस्ट्री’ स्पिनर नूर अहमद ने 18 रन देकर चार विकेट लिए। इसकी वजह से मुंबई इंडियंस की टीम टॉस हारने के बाद पहले खेलते हुए नौ विकेट पर 155 रन ही बना सकी। नूर अहमद के अलावा खलील अहमद ने 29 रन देकर तीन विकेट झटके। चेन्नई ने 20वें ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के लिए कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के साथ ही रचिन रविंद्र ने फिफ्टी लगाई। सलामी बल्लेबाज करने उतरे रचिन ने छक्के से मैच फिनिश किया। वह 45 गेंद पर 65 रन बनाकर नाबाद रहे। रुतुराज ने सिर्फ 26 गेंद पर 53 रन बनाए।

मुंबई इंडियंस तिलक वर्मा 31 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे। उसके लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव 29 रन का ही योगदान दे सके। अंत में दीपक चाहर ने 15 गेंद में नाबाद 28 रन बनाकर टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। गेंदबाजी में मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल डेब्यू कर रहे विग्नेश पुथुर ने 3 विकेट लिए। दीपक चाहर और विल जैक्स को भी 1-1 सफलता मिली। चेन्नई के खिलाफ मुंबई को लगातार चौथे मैच में हार मिली है।

रोहित शर्मा का नहीं खुला खाता
नूर अहमद ने जहां मुंबई इंडियंस के मध्य क्रम को ध्वस्त किया तो वहीं खलील अहमद ने सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (शून्य) और रेयान रिकलटन (सात गेंद में 13 रन) को पावरप्ले में पवेलियन भेज दिया। सीएसके में 10 साल बाद वापसी कर रहे आर अश्विन ने अपने पहले ओवर में ही विकेट झटककर स्कोर तीन विकेट पर 36 रन कर दिया। जब विल जैक्स उनकी गेंद पर मिड-ऑफ पर दुबे को आसान कैच थमा बैठे।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...