28 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका के वर्जीनिया में दो भारतीयों की गोली मारकर हत्या

अमेरिका के वर्जीनिया में दो भारतीयों की गोली मारकर हत्या

Published on

वॉशिंगटन:

अमेरिका के वर्जीनिया स्थित एकोमैक काउंटी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें गुजरात के मेहसाणा जिले के कनोड़ा गांव के पटेल परिवार के दो सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतकों में 56 वर्षीय पिता और उनकी 24 वर्षीय बेटी शामिल हैं. यह घटना तब हुई जब एक अश्वेत व्यक्ति ने उनके स्टोर में घुसकर अंधाधुंध गोलीबारी की.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी रात के समय शराब खरीदने के लिए स्टोर में आया था. मृतक के भाई ने बताया कि संदिग्ध ने पहले खरीदारी करने का प्रयास किया, लेकिन किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद उसने गोली चला दी. इस हमले में पिता-पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई.

गौरतलब है कि अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों पर हमले की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे भारतीय समुदाय में चिंता का माहौल है. पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

Latest articles

दक्षिण भारतीय समाज ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को सौंपा ज्ञापन

​रानी कमलापति स्टेशन पर दक्षिण भारत जाने वाली 4 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की...

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

More like this

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...