18.7 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में जज के घर भारी कैश मिला या नहीं मिला? फायर...

दिल्ली में जज के घर भारी कैश मिला या नहीं मिला? फायर डिपार्टमेंट के चीफ ने फिर मारी पलटी

Published on

नई दिल्ली :

दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस के घर आग में पैसे नहीं मिलने के दावे को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। इस तरह की रिपोर्ट आई थी कि फायर डिपार्टमेंट को जज के घर से कैश नहीं मिला है। इस मामले को लेकर फायर डिपार्टमेंट की तरफ से सफाई आई है। दिल्ली फायर डिपार्टमेंट के चीफ अतुल गर्ग ने शनिवार को उन रिपोर्टों का खंडन किया, जिनमें दावा किया गया था कि दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के आवास पर आग बुझाने के अभियान के दौरान कोई नकदी नहीं मिली।

गर्ग ने डीएफएस के बयान से झाड़ा पल्ला
गर्ग ने अपना रुख तब स्पष्ट किया, जब एक समाचार एजेंसी सहित कुछ मीडिया आउटलेट्स ने उनके हवाले से कहा कि आग बुझाने के दौरान दमकलकर्मियों को कोई नकदी नहीं मिली। इस कथित बयान के बाद कुछ लोगों ने दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस का बचाव करते हुए दावा किया कि उन्हें मीडिया ट्रायल का सामना करना पड़ा है। गर्ग ने जिस बयान से पल्ला झाड़ा, उसमें डीएफएस ने पुष्टि की कि 14 मार्च को दिल्ली हाईकोर्ट के जज यशवंत वर्मा के घर में लगी आग को बुझाने के लिए दो दमकल गाड़ियों को तैनात करना पड़ा।

दमकल को कैश जब्ती का अधिकार नहीं
यह बयान ऐसे समय में आया है जब संकेत मिल रहे हैं कि जज के तुगलक रोड स्थित घर के एक कमरे में बोरियों में रखे सामान को लेकर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों की उत्सुकता के चलते उन्होंने अधिकारियों को अलर्ट कर दिया। वैसे भी, दमकल कर्मियों को कोई नकदी जब्त करने का अधिकार नहीं है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि वे केवल संबंधित एजेंसी – पुलिस, आयकर विभाग या ईडी या उच्च अधिकारियों को ही सूचित कर सकते हैं।

रात में आग बुझाने पहुंची थी दो गाड़ियां
सूत्रों ने बताया कि यह दिल्ली पुलिस के जवानों का संदेह था, जो वहां पहुंचे थे। इस कारण ही घटनाओं का क्रम शुरू हुआ और सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जल्दबाजी में उन्हें इलाहाबाद हाईकोर्ट में स्थानांतरित करने का फैसला किया। हालांकि, अधिकारी बोरियों में मौजूद सामान के बारे में कुछ नहीं बता पाए और नकदी की बरामदगी की पुष्टि या खंडन करने से इनकार कर दिया।

आम तौर पर, ऐसी वसूली दर्ज की जाती है और नकदी किसी एजेंसी के पास जमा कर दी जाती है। होली के दिन रात 11.35 बजे जस्टिस वर्मा के लुटियंस दिल्ली स्थित आवास पर आग लगने की सूचना फायर कंट्रोल रूम को मिली। एक मिनट बाद ही दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। वे रात 11.43 बजे जज के घर पहुंचे और हालांकि आग मामूली थी। हालांकि, विभागीय अधिकारी की तरफ से तैयार की गई घटना रिपोर्ट के अनुसार, दमकलकर्मी करीब दो घंटे (1 घंटा, 56 मिनट) तक घर पर रहे।

नोटों से भरी 4-5 अधजली बोरियां
विवाद के बाद फायर डिपार्टमेंट की तरफ से सूचना में कहा गया कि जस्टिस की कोठी के एक कोने चारदीवारी से सटे कुछ कमरे थे। आग इन्हीं कमरों में लगी थी। इन कमरों का इस्तेमाल स्टोर रूम के रूप में किया जाता था। इन्हीं में से एक कमरे में सुरक्षाकर्मी भी रहते थे। आग पर तुरंत काबू पाया गया। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया। उक्त कमरे में, आग पर काबू पाने के बाद 4-5 अधजली बोरियां मिली, जिनके अंदर भारतीय मुद्रा भरे होने के अवशेष मिले।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...