10.3 C
London
Wednesday, June 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयतालिबान के राजदूत को दिल्ली आने की इजाजत देगा भारत? एक ही...

तालिबान के राजदूत को दिल्ली आने की इजाजत देगा भारत? एक ही दांव से चीन-पाकिस्तान को चित करने का ‘प्लान’

Published on

काबुल:

भारत और अफगान तालिबान के बीच रिश्ते हालिया समय में तेजी से बेहतर हो रहे हैं। भारतीय अधिकारियों और अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान के नेताओं के बीच कई बैठकें भी हुई हैं। अब इस कड़ी में एक बड़ा फैसला भारत की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ले सकती है। अफगानिस्तान में तालिबान सरकार को नई दिल्ली में अपना राजदूत नियुक्त करने की अनुमति भारत दे सकता है। ऐसा होता है तो यह भारत की ओर से तालिबान को मान्यता देने जैसा होगा। अभी तक ज्यादातर देश ऐसा करने से बचते दिखे हैं।

द हिन्दू की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत को लगता है कि यह तालिबान का समर्थन करने का सही समय है। भारत अफगानिस्तान को अपने लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानता है और वहां प्रभाव बढ़ाना चाहता है। भारत के लिए ये इसलिए भी जरूरी है क्योंकि चीन पहले ही तालिबान से रिश्ता बेहतर कर रहा है। चीन पहला देश है, जिसने तालिबान के राजदूत को मान्यता दी और अफगानिस्तान में कई इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट में निवेश किया है। ऐसे में भारत भी अफगान तालिबान को राजदूत नियुक्त करने की इजाजत देकर संबंधों को बेहतर करने के लिए आगे बढ़ सकता है।

पाकिस्तान को झटका देने का मौका
भारत के पास अफगानिस्तान में चीन का मुकाबला करने के साथ पाकिस्तान पर बढ़त बनाने का भी मौका है। तालिबान और पाकिस्तान के रिश्ते कुछ समय से काफी खराब दौर में हैं। तालिबान ने पाकिस्तान से रिश्ता खराब होने के बाद दूसरे देशों से संबंध सुधारने पर जोर दिया है। काबुल की कोशिश चीन, रूस, भारत और दूसरे देशों के साथ रिश्ते बेहतर करने की है। ऐसे में भारत के पास अफगानिस्तान में पाकिस्तान को कमजोर कर अपना प्रभाव बढ़ाने का मौका है।

भारत के लिए तालिबान के साथ संबंध सुधारने में खतरे भी हैं। भारत को अफगानिस्तान में शामिल होने से पहले इन खतरों पर ध्यान देना होगा। तालिबान के शासन में अफगानिस्तान आतंकवाद का अड्डा बन गया है। इस्लामिक स्टेट (IS) वहां तेजी से फैल रहा है और अफगानिस्तान में हमले कर रहा है। ये हमले तालिबान और उसके सहयोगियों के हितों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

तालिबान पर तहरीक-ए-तालिबान (TTP) का समर्थन करने का भी आरोप है। TTP ने दावा किया है कि उसने फरवरी में ही पाकिस्तान की धरती पर 147 हमले किए, जिसमें 180 सैनिक मारे गए। भारत चाहता है कि अफगानिस्तान आतंकवाद मुक्त हो। ऐसे में तालिबान के साथ आगे बढ़ने से पहले यह एक महत्वपूर्ण मांग होनी चाहिए। अस्थिरता की वजह से अफगानिस्तान में निवेश भी भारत को सोच समझकर करना होगा।

Latest articles

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

More like this

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट, चार की मौत, 200 से ज्यादा घायल

मनीला। फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से मिंडानाओ में सोमवार सुबह तेज भूकंप के झटकों ने...

ईरान-इजराइल में फिर जंग: इजरायल ने ईरान के 4 शहरों पर दागी बैलिस्टिक मिसाइल

ईरान ने तेल अवीव पर मिसाइलें दागीं, इजराइल ने तेहरान-तबरीज को निशाना बनाया तेहरान/वॉशिंगटन डीसी।...