18.7 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यराजस्थान : 'कुछ अनहोनी होने वाली है...' लिखकर लगाया व्हाट्सएप स्टेटस, फिर...

राजस्थान : ‘कुछ अनहोनी होने वाली है…’ लिखकर लगाया व्हाट्सएप स्टेटस, फिर ट्रेन के सामने कूदकर दे दी जान

Published on

कोटा,

राजस्थान के कोटा से सुसाइड का एक मामला सामने आया है. जहां एक 23 वर्षीय युवक ने अपनी पत्नी के सामने चलती ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. उसने दिल्ली-मुंबई रेलवे लाइन पर आ रही ट्रेन के सामने कूदकर जान दी. पुलिस ने सोमवार को इस घटना के बारे में जानकारी दी.

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान सवाई माधोपुर जिले के निवासी दिलराज मीना (23) के रूप में हुई है. बोरेखेड़ा थाने के सर्किल इंस्पेक्टर देवेश भारद्वाज ने पीटीआई को बताया कि रिश्तेदारों के अनुसार, दिलराज ने यह कदम तब उठाया, जब उसकी पत्नी उसे रोकने के लिए दौड़ी.

सीआई देवेश भारद्वाज ने कहा कि पुलिस उसकी मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रही है, क्योंकि मृतक व्यक्ति ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर एक संदेश अपलोड किया था, जिसमें कहा गया था कि उसके साथ कुछ अनहोनी होने वाली है.

पुलिस के मुताबिक, पिछले साल प्रेम संबंध के बाद शादी करने वाले इस जोड़े ने कोटा के बालाजी की बगीची में रहकर कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा की तैयारी की थी. रविवार को दंपति के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद दिलराज आत्महत्या करने की धमकी देते हुए कमरे से बाहर चला गया.

पुलिस ने बताया कि कुछ रिश्तेदारों के अनुसार, दिलराज को रोकने के लिए उसकी पत्नी चिल्लाते हुए रेलवे ट्रैक की ओर भागी, लेकिन वह उससे कुछ मीटर पहले ही ट्रेन के आगे कूद गया. उन्होंने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया है और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this