25.2 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराष्ट्रीय'ब्रेस्ट छूना रेप नहीं...' इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस की टिप्पणी पर...

‘ब्रेस्ट छूना रेप नहीं…’ इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस की टिप्पणी पर SC सख्त, फैसले के कुछ हिस्सों पर लगाई रोक

Published on

नई दिल्ली,

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस विवादित आदेश पर रोक लगा दी जिसमें कहा गया था कि ‘ब्रेस्ट पकड़ना’ और पजामे का नाड़ा तोड़ना बलात्कार या बलात्कार का प्रयास नहीं है. सुप्रीम कोर्ट ने इस आदेश का स्वत: संज्ञान लिया था. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस फैसले में संवेदनशीलता की कमी दिखाई देती है.

जस्टिस भूषण आर गवई ने सुनवाई के दौरान कहा कि हमें एक जज द्वारा ऐसे कठोर शब्दों का प्रयोग करने के लिए खेद है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हमने हाईकोर्ट के आदेश को देखा है. हाईकोर्ट के आदेश के कुछ पैराग्राफ जैसे 24, 25 और 26 में जज द्वारा संवेदनशीलता की पूर्ण कमी को दर्शाता है. ऐसा भी नहीं है कि फैसला जल्द में लिया गया है. इस मामले में सुनवाई पूरी होकर निर्णय रिजर्व होने के 4 महीने बाद निर्णय सुनाया गया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पीड़िता की मां ने भी अदालत का दरवाजा खटखटाया है. उसकी याचिका को भी इसके साथ ही जोड़ा जाए. उससे दोनों पर साथ सुनवाई आगे बढ़ेगी.

दरअसल, इलाहाबाद हाईकोर्ट के 17 मार्च को दिए विवादित फैसले पर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई. जस्टिस बी आर गवई और जस्टिस ऑगस्टिन जॉर्ज मसीह की बेंच ने इस मामले पर सुनवाई के दौरान कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज की कुछ टिप्पणियों पर रोक लगाई. सुप्रीम कोर्ट ने सॉलिसिटर जनरल और अटॉर्नी जनरल को सुनवाई के दौरान कोर्ट की सहायता करने को कहा है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम केंद्र, उत्तर प्रदेश को नोटिस जारी करते हैं. कोर्ट ने कहा कि हम दो हफ्ते बाद मंगलवार को इस पर सुनवाई करेंगे.

इलाहाबाद कोर्ट ने क्या फैसला सुनाया था?
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि पीड़ित के ब्रेस्ट को पकड़ना, और पाजामे के नाड़े को तोड़ने के आरोप के चलते ही आरोपी के खिलाफ रेप की कोशिश का मामला नहीं बन जाता. फैसला देने वाले जज जस्टिस राम मनोहर नारायण मिश्रा ने 11 साल की लड़की के साथ हुई इस घटना के तथ्यों को रिकॉर्ड करने के बाद यह कहा था कि इन आरोप के चलते यह महिला की गरिमा पर आघात का मामला तो बनता है. लेकिन इसे रेप का प्रयास नहीं कह सकते.

Latest articles

तबादला नीति की शर्तों से परेशान शिक्षक, 90% ई-अटेंडेंस और जनगणना ड्यूटी पर उठे सवाल

भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी स्वैच्छिक स्थानांतरण नीति की जटिल शर्तों को लेकर...

दानिशकुंज में गृह मंत्रालय के अफसर के घर चोरी, 5 लाख के जेवरात पार

भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित दानिशकुंज (डीके-1) में रहने वाले केंद्रीय गृह...

मप्र में प्री-मानसून की झमाझम, मानसून 10 दिन लेट; 25 जून तक एंट्री की उम्मीद

भोपाल। मप्र में प्री-मानसून एक्टिविटी के चलते तेज आंधी और बारिश का दौर जारी...

अब्बास नगर में बरसते पानी में हटा अतिक्रमण, दुकानों के शेड तोड़े

भोपाल। राजधानी के अब्बास नगर क्षेत्र में शनिवार को प्रशासन और नगर निगम के...

More like this

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...