17.4 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराजनीतिलोकसभा में क्या हुआ? स्पीकर ने राहुल गांधी को दी नसीहत, LoP...

लोकसभा में क्या हुआ? स्पीकर ने राहुल गांधी को दी नसीहत, LoP बोले- मैंने कुछ नहीं किया, मैं शांत बैठा था…

Published on

नई दिल्ली

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बुधवार को लोकसभा में राहुल गांधी को सख्त नसीहत दी। उन्होंने नेता विपक्ष राहुल गांधी को नसीहत देने के बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी। स्पीकर ओम बिरला ने लोकसभा में बुधवार को कहा, “माननीय सदस्यगण, आप सब से अपेक्षा की जाती है कि आप सब सदन में सदन की मर्यादा और शालीनता के उच्च मापदंडों को बनाए रखेंगे। सदन में मेरे संज्ञान में ऐसी कई घटनाएं हैं, जब माननीय सदस्यों के आचरण सदन की उच्च परंपराओं और मापदंडों के अनुरूप नहीं हैं। इस सदन में पिता, पुत्री, मां, बेटी सदस्य रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि इस परिपेक्ष्य में नेता प्रतिपक्ष से यह अपेक्षा है कि वे सदन में नियमों के अनुरूप आचरण औऱ व्यवहार करें, जो सदन की मर्यादा और प्रतिष्ठा के अनुरूप रहना चाहिए। सदन में प्रतिपक्ष के नेता से तो यह विशेष रूप से अपेक्षा की जाती है कि वे आचरण मर्यादा के अनुरूप रखें।

राहुल गांधी ने क्या कहा?
संसद परिसर में मीडिया से बातचीत में राहुल गांधी ने कहा, “मुझे नहीं पता क्या चल रहा है क्योंकि उन्होंने यह कहने के बाद वो तुरंत चले गए। मुझे समझ नहीं आ रहा है क्या चल रहा है। ये हाउस चलाने का कोई तरीका नहीं है, स्पीकर ने पहले मेरे बारे में कुछ निराधार बोला और फिर तुरंत उठकर चले गए। सदन की कार्यवाही निलंबित कर दी, कोई जरूरत नहीं थी।”

राहुल गांधी ने आगे कहा, “यह परंपरा है, विपक्ष के नेता को बोलने का समय दिया जाता है। जब भी मैं खड़ा होता हूं, मुझे बोलने से रोक दिया जाता है…मैंने कुछ नहीं किया, मैं चुपचाप बैठा था…यहां लोकतंत्र के लिए कोई जगह नहीं है…मैं महाकुंभ मेले पर बोलना चाहता था, मैं बेरोजगारी पर भी बोलना चाहता था लेकिन मुझे बोलने नहीं दिया गया।”

कार्ति चिदंबरम – मुझे मेरे हेडमास्टर की याद आ गई
लोकसभा स्पीकर द्वारा सदन स्थगित किए जाने पर कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा, “मुझे नहीं पता कि क्या हुआ और किस बात को लेकर उकसावे की स्थिति बनी। अध्यक्ष को ऐसा क्यों कहना पड़ा… यह मुझे स्कूल के अपने हेडमास्टर की याद दिलाता है… मुझे ऐसा लगा जैसे मैं अपने स्कूल की असेंबली में वापस आ गया हूं… मुझे नहीं पता कि सदन को क्यों स्थगित किया गया।”

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...