21.1 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeराज्यमेरे साथ अतुल सुभाष की तरह ना हो जाए... स्वीटी बूरा से...

मेरे साथ अतुल सुभाष की तरह ना हो जाए… स्वीटी बूरा से विवाद, डिप्रेशन में थे दीपक हुड्डा, वकील से कहा था ये

Published on

हिसार:

हरियाणा की पूर्व वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर स्वीटी बूरा और उनके पति दीपक हुड्‌डा के बीच विवाद चल रहा है। दीपक हुड्‌डा कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान हैं। स्वीटी बूरा ने अपने पति दीपक हुड्‌डा के खिलाफ हिसार में दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। वहीं, दीपक हुड्‌डा ने रोहतक में प्रॉपर्टी हड़पने का केस दर्ज कराया है। इस मामले की सुनवाई के दौरान हिसार के महिला थाने में दीपक हुड्‌डा से मारपीट को लेकर स्वीटी बूरा पर एक और केस दर्ज हुआ है। इसका वीडियो सामने आने के बाद स्वीटी बूरा ने दीपक हुड्‌डा पर कई आरोप लगाए थे। अब इस मामले में दीपक हुड्‌डा के वकील ने एक निजी मीडिया चैनल को इंटरव्यू दिया है। इसमें वकील सागर पंघाल ने स्वीटी बूरा के आरोपों का जवाब दिया है।

स्वीटी बूरा ने अभी एक और आरोप दीपक हुड्डा पर लगाया था। उन्होंने कहा था कि दीपक हुड्‌डा को लड़कों में इंटरेस्ट है। इस पर वकील ने कहा कि दोनों ने 7 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। वे लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे थे। तब स्वीटी ने यह बात क्यों नहीं कही? अब तो उनकी शादी को भी 2 से ढाई साल हो गए। उन्होंने कहा कि दीपक हुड्डा को बदनाम करने की साजिश है। दीपक एक समय में काफी डिप्रेशन में थे। वो इस मामले को रोकने के लिए फरवरी महीने में स्वीटी बूरा के घर गए थे। दीपक के लिए ये काफी धक्का देने वाली बात थी। ये काफी लंबे समय से चल रहा था। दीपक हुड्डा पर लगाए गए आरोप रातोंरात बदले गए।

‘मेरे साथ अतुल सुभाष केस की तरह ना हो जाए’
वकील ने बताया की दीपक हुड्डा ने अपने स्तर पर स्वीटी बूरा मनाने की पूरी कोशिश की और पब्लिक में उसके खिलाफ कभी गलत नहीं कहा। स्वीटी से झगड़े के बाद दीपक हुड्‌डा डिप्रेशन में चला गया था। वह मुझसे और दोस्तों से कहता था कि मेरे साथ अतुल सुभाष केस की तरह ना हो जाए। इस पर हमने उसे संभाला और समझाया कि ऐसा कुछ नहीं होगा। वह अब इन चीजों से धीरे-धीरे बाहर आ रहा है।

थाने पर हुई मारपीट पर क्या कहा
हिसार के महिला थाने में दीपक हुड्‌डा पर हमले के वीडियो को स्वीटी बूरा ने एडिटेड और छेड़छाड़ कर जारी किया बताया था। इस पर वकील सागर पंघाल ने कहा कि सारे आरोप बेबुनियाद हैं। स्वीटी बूरा वीडियो में साफ मारपीट करती दिख रही हैं। वकील ने स्वीटी बूरा को नसीहत देते हुए कहा कि दहेज के केसों के मामले कोर्ट में सुलझाएं जाते हैं, ऐसे सोशल मीडिया पर आकर लाइव होकर कुछ भी कहने से केस नहीं लड़े जाते। 15 मार्च को हिसार महिला थाने में दीपक हुड्‌डा के साथ पत्नी स्वीटी बूरा ने मारपीट की थी।

Latest articles

गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में भीषण आग: करोड़ों का नुकसान, 100 टैंकर पानी और जेसीबी की मदद से पाया काबू

भोपाल। भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित 'शुभम एंटरप्राइजेस' फैक्ट्री में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी...

भेल थ्रिफ्ट सोसाइटी का प्रतिभा सम्मान आज, भेल के ईडी रहेंगे मौजूद

भोपाल। बीएचईएल थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

More like this

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...