18.4 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeराजनीति'रामजीलाल सुमन को लोगों से गाली दिलवा दी, हमें स्पष्टीकरण का मौका...

‘रामजीलाल सुमन को लोगों से गाली दिलवा दी, हमें स्पष्टीकरण का मौका तक नहीं’, रामगोपाल ने आसन पर उठाए सवाल

Published on

नई दिल्ली,

संसद में मंगलवार को भी राणा सांगा पर सपा सांसद रामजीलाल सुमन की टिप्पणी का मुद्दा उठा. सपा के राज्यसभा सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने सुमन की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए हालिया धमकी की घटनाओं का भी जिक्र किया और कहा कि ये सोशल मीडिया पर भी हैं. उन्होंने चेयर पर सवाल उठाते हुए कहा कि हमें स्पष्टीकरण का मौका नहीं दिया. सभापति ने कहा कि इस मुद्दे पर अब डिबेट ना करें.

दरअसल, राज्यसभा में शून्यकाल की कार्यवाही शुरू होने से पहले प्रोफेसर यादव ने ये मुद्दा उठाते हुए कहा कि शुक्रवार को नोटिस दिया था और इसके बाद भी कुछ घटनाएं हुईं. उन्होंने कहा कि कल ही अलीगढ़ के किसी व्यक्ति ने कहा कि रामजीलाल सुमन की कोई हत्या कर दे तो 25 लाख का इनाम दूंगा. मुझे मिल जाएं तो मैं ही उड़ा दूंगा. सपा सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि रामजीलाल सुमन को ये सारी धमकियां सोशल मीडिया पर पड़ी हुई हैं. एक सांसद की सुरक्षा का सवाल है.

उन्होंने कहा कि इसलिए उनकी सुरक्षा को लेकर बात कहना चाहता था. प्रोफेसर यादव ने आसन पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसी की सुरक्षा का मुद्दा होगा तो आप उसे गंभीरता से लेंगे नहीं. आपने इधर (सत्ता पक्ष) के सैकड़ों लोगों से रामजीलाल सुमन को गाली दिलवा दीं और यहां हमें स्पष्टीकरण का मौका तक नहीं दिया. उन्होंने कहा कि रामजीलाल सुमन को अपनी बात कहने का मौका तक नहीं दिया.

प्रोफेसर यादव ने कहा कि नेता सदन और विपक्ष के नेता जब चाहें तब बोल सकते हैं, इस पर किसी को आपत्ति नहीं है. लेकिन अन्य लोगों ने भी जो चाहा सो कहा. इसके बाद विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सदस्य (रामगोपाल यादव) नोटिस दिए और आपने अनुमति दी. वे वरिष्ठ हैं और कभी भी बीच में उठकर, नियमों के विपरीत कभी बोलते नहीं हैं.

उन्होंने आगे कहा कि ऐसा व्यक्ति जब किसी सदस्य की सुरक्षा को लेकर बात करना चाहता है, जितनी जिंदगी उसकी तबाह की गई है, उसको सदन के संज्ञान में लाना चाहते हैं तो इनको (सत्ता पक्ष को) क्यों दर्द हो रहा है. उनको बोलने दो. इस पर सभापति ने कहा कि उनसे पूछ लेंगे. तिरुचि शिवा ने भी रामगोपाल यादव की ओर से उठाए गए मुद्दे का समर्थन किया और कहा कि आप सदन के संरक्षक हैं. इसी सदन के एक सदस्य की सुरक्षा का मुद्दा है.

इस पर सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि हमने कार्यवाही से उनके बयान को एक्सपंज कर दिया था. इस मिट्टी के महान सपूत को लेकर ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि हर सदस्य की सुरक्षा हमारा कर्तव्य है. रामगोपाल जी वरिष्ठ सदस्य हैं. अपील है कि इस मुद्दे पर अब डिबेट ना करें. सभापति ने आगे कहा कि इस मामले को देख रहे हैं और चेयर जो ऑब्जर्वेशन करेगी, वह मान्य होगा. इस मुद्दे पर अब किसी डिबेट की जरूरत नहीं है.

Latest articles

स्वामित्व योजना के तहत मिलेगा जमीन का कानूनी अधिकार, छात्रों को तैयार यूनिफॉर्म देगी सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में...

भोपाल गौरव दिवस: संघर्ष, बलिदान और विलीनीकरण की पूरी गाथा

सांसद आलोक शर्मा देश को अंग्रेजों की हुकूमत से आजादी भले ही 15 अगस्त...

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...