19.5 C
London
Sunday, June 21, 2026
HomeभोपालMP : सोनम नामदेव बेबफा नहीं है... फिल्मी अंदाज वाली शादी में...

MP : सोनम नामदेव बेबफा नहीं है… फिल्मी अंदाज वाली शादी में नया मोड़, पुरानी प्रेमिका के साथ पति फरार, पत्नी ने क्या कहा?

Published on

छतरपुर:

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में नव विवाहिता के साथ फिल्मी अंदाज में धोखा हो गया। शादी के ठीक 1 महीने बाद उसका पति अपनी प्रेमिका के साथ फरार हो गया। तब से सोनम नामदेव अपने पति को लगातार तलाश रही है। सोनम नामदेव की कहानी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है।

दरअसल, सोनम नामदेव उत्तर प्रदेश के महोबा की रहने वाली है। 2- 3 फरवरी को सोनम नामदेव की शादी रोहित नामदेव के साथ हुई थी। सोनम ने बताया कि 3 फरवरी को उसके पति रोहित नामदेव की शादी बड़े ही धूमधाम के साथ राधा नामदेव नाम की एक लड़की के साथ हो रही थी, लेकिन शादी की भवरे पढ़ने से पहले ही राधा नामदेव ने पुलिस बुला ली और यह कहकर शादी तोड़ दी थी कि वह अभी 18 साल की नहीं हुई है। उसकी जबरन शादी कराई जा रही है।

इज्जत बचाने के लिए सोनम ने कर ली शादी
राधा के बयान के अनुसार पुलिस एवं महिला बाल विकास की टीम ने शादी रोक दी, लेकिन इसी बीच रोहित नामदेव एवं उसके परिजन इस बात से परेशान थे कि अब समाज में उनका मजाक बनाया जाएगा। इसी के चलते उन्होंने सोनम नामदेव के रिश्तेदार के जरिए सोनम से मदद मांगी और कहा की तुम मेरे बेटे से शादी कर लो। हम सब की इज्जत बच जायेगी। हमें किसी प्रकार का कोई दहेज भी नही चाहिए।

सोशल मीडिया पर रील से खुली पोल
सभी की बात मानते हुए सोनम नामदेव ने उसी मंडप में रोहित नामदेव के साथ शादी कर ली। सोनम ने बताया कि एक माह तक सब कुछ ठीक चलता रहा। पर एक दिन अचानक मेरे पति गायब हो गए और सोशल मीडिया पर जिस लड़की ने पहले शादी तोड़ दी थी उसके साथ पति-पत्नी की तरह इंस्टाग्राम पर रील बनाते हुए एक फोटो वायरल हुआ। तब से लेकर आज तक उसके पति का फोन बंद आ रहा है। सोनम लगातार उसे ढूंढ रही है।

परेशान होकर एसपी के पास पहुंची सोनम
सोनम का कहना है कि उसकी शादी राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई थी जिस वजह से राजनगर थाने में कई बार आवेदन दे चुकी है, लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई सुनवाई नहीं की। यह कहकर उसे थाने से भगा दिया कि तुम्हारा मामला महोबा जिले का है। परेशान सोनम जब महोबा पहुंची तो वहां की पुलिस ने उसे यह कहते हुए मामला दर्ज करने से मना कर दिया कि तुम्हारा मामला मध्य प्रदेश का है। आखिरकार परेशान होकर सोनम छतरपुर एसपी ऑफिस पहुंची और एसपी आगम जैन से मदद की गुहार लगाई।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली पर 25 लाख की ठगी का केस, रिटायर्ड मेजर जनरल से की धोखाधड़ी

भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना पुलिस ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमिन (एआईएमआईएम) के मध्य...

अपेक्स बैंक भर्ती में दिव्यांग आरक्षण की अनदेखी, कोर्ट की फटकार के बाद 3 दिन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल

भोपाल। अपेक्स बैंक द्वारा जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के लिए की जा रही कर्मचारियों...